क्रिकेट

ICC Player Of The Month: मेंस क्रिकेट में गिल तो विमेंस में शेफाली हुईं नॉमिनेटेड, इन खिलाड़ियों से होगी टक्कर

ICC Player Of The Month: आईसीसी ने सितंबर महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन की घोषणा कर दी है। मेंस और विमेंस दोनों कैटेगेरी में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा नजर आ रहा है।

Image

शेफाली वर्मा और शुभमन गिल (साभार-x)

ICC Player Of The Month: प्लेयर ऑफ द मंथ सितंबर के लिए आईसीसी ने नॉमिनेशन की घोषणा कर दी है। मेंस क्रिकेट में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल को नॉमिनेट किया गया है, जिनकी टक्कर जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा से होगी। वहीं विमेंस क्रिकेट में शेफाली वर्मा और श्रीचरणी को नॉमिनेट किया गया है। यहां इन दोनों खिलाड़ियों की टक्कर श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू से है। अभिषेक शर्मा ने लंबे इंतजार के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वापसी की थी। पहले मुकाबले में उन्होंने 32 गेंद में 82 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। दूसरे मुकाबले में भी उन्होंने 39 रन बनाए। तीसरे मुकाबले में उन्होंने फुल मेंबर टीम की ओर से सबसे तेज टी20 शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस मुकाबले में उन्होंने 45 गेंद में 108 रन की पारी खेली। शुभमन गिल भी शानदार फॉर्म में हैं। तिरुवनंतपुरम वनडे में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में 110 रन की तूफानी पारी खेली थी। वहीं सिकंदर रजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में अपना दमदार प्रदर्शन किया था।

विमेंस क्रिकेट की बात करें तो शेफाली वर्मा को एशिया कप और एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें नॉमिनेट किया गया। 7 टी20 मुकाबले में शेफाली ने 72.00 की औसत और 184.61 की स्ट्राइक रेट से 360 रन बनाए थे। गेंदबाजी में भी उन्होंने 6 विकेट चटकाए थे।

श्रीचरणी की बात करें तो उन्होंने भारत को एशिया कप और एशियन गेम्स जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। 7 टी20 मैच में श्रीचरणी ने कुल 18 विकेट चटकाए। 12 विकेट उन्होंने एशिया कप के दौरान झटका तो बाकी 6 विकेट उन्होंने एशियन गेम्स में चटकाए। फिलहाल वह टी20 में रिकॉर्ड प्वाइंट के साथ नंबर वन गेंदबाज हैं।

श्रीलंका कप्तान चमारी अट्टापट्टू की बात करें तो एशिया कप और एशियन गेम्स में वह अपनी टीम की सबसे सफल बल्लेबाज रही थीं। 7 टी20 मुकाबले के दौरान चमारी ने 140.37 की स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाए थे। उन्होंने गेंदबाजी में दमदार प्रदर्शन करते हुए 14 विकेट चटकाए थे। एशियन गेम्स की 3 पारी में उन्होंने 175 रन बनाए थे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article