क्रिकेट

WTC Final 2023: आईसीसी ने किया नियम में बड़ा बदलाव, भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों को होगा फायदा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 15, 2023, 06:26 PM IST

ICC New Rule, WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का खिताबी मुकाबला खेला जाना है, लेकिन इससे पहले आईसीसी ने एक नियम में बदलाव करते हुए बड़ा फैसला लिया है। नए नियम के आने से न केवल भारतीय टीम को फायदा मिलेगा, बल्कि ऑस्ट्रेलिया टीम को भी फायदा मिलेगा।

Image

भारतीय खिलाड़ी। (फोटो- बीसीसीआई के ट्विटर से)

Photo : Twitter

ICC New Rule, WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले महीने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इसकी शुरुआत 7 जून से होगी, जो 11 जून तक चलेगा। यह मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक मैदान द ओवर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले आईसीसी ने मैदानी नियमों के एक नियम में बड़ा बदलाव किया है। अब सॉफ्ट सिग्नल को खत्म करने का फैसला किया गया है, जिसमें अंपायरों को अब टीवी अंपायर के फैसलों का जिक्र करते समय सॉफ्ट सिग्नल देने की आवश्यकता नहीं होगी। आईसीसी ने भी पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा कि मैदानी अंपायर कोई भी निर्णय लेने से पहले टीवी अंपायर से चर्चा करेंगे, उसके बाद अंतिम निर्णय लेंगे।

दोनों टीमों को दे दी गई है जानकारी

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियन के खिताबी मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने-सामने होंगी। मुकाबले से पहले दोनों टीमों को नए नियम की जानकारी दे दी गई है। नए नियम 1 जून 2023 को इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट मुकाबले के साथ लागू किया जाएगा। वहीं, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से शुरू होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी नए नियम का लागू किया जाएगा।

बैठक में हुई थी सॉफ्ट सिंग्नल पर चर्चा

आईसीसी के एक रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी क्रिकेट कमेटी के प्रमुख सौरव गांगुली ने कहा कि समिति की पिछली बैठकों में सॉफ्ट सिग्नल पर चर्चा की गई थी। समिति ने इस पर विस्तार से विचार किया और निष्कर्ष निकाला कि सॉफ्ट सिग्नल अनावश्यक था। आगे उन्होंने कहा कि हमने खिलाड़ियों की सुरक्षा पर भी चर्चा की, जो हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। समिति ने फैसला किया कि खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुछ स्थितियों में हेल्मेट का उपयोग अनिवार्य करना सबसे अच्छा था। इसके अलावा खराब रौशनी होने पर अब फ्लाड लाइट का उपयोग किया जा सकेगा। वहीं, फ्री हिट नियम में भी मामले बदलाव किया गया है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article