क्रिकेट

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश को जय शाह की दो टूक, भारत में खेलो नहीं तो...

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC टी20 विश्व कप 2026 के मैच भारत में खेलने से इनकार कर दिया है। BCB ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आईसीसी से उनके मैच श्रीलंका ट्रांसफर करने का अनुरोध किया था, जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया। अब रिपोर्ट है कि आईसीसी के चेयरमैन जय शाह बांग्लादेश के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं।

Image

बांग्लादेश पर कार्रवाई की तैयारी। फोटो- AP

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC टी20 विश्व कप 2026 के मैच भारत में खेलने से इनकार कर दिया है। BCB ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आईसीसी से उनके मैच श्रीलंका ट्रांसफर करने का अनुरोध किया था। आईसीसी द्वारा खारिज करने के बाद बांग्लादेश अपने रुख पर कायम है और भारत में टूर्नामेंट के मैच खेलने से साफ तौर पर इनकार कर दिया है।

अब रिपोर्ट है कि आईसीसी के चेयरमैन जय शाह बांग्लादेश के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं, यदि वे आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारत दौरे पर जाने के लिए सहमत नहीं होते हैं। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, अंतिम निर्णय के लिए आईसीसी चेयरमैन दुबई में हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बीसीबी ने आईसीसी को एक और पत्र भेजकर अपने आयोजन स्थल के स्थानांतरण विवाद के अनुरोध को आईसीसी की स्वतंत्र विवाद समाधान समिति (DRC) को भेजने की मांग की है। आईसीसी विवाद समाधान समिति एक स्वतंत्र मध्यस्थता निकाय है जो आईसीसी, उसके सदस्य बोर्डों, खिलाड़ियों और अधिकारियों से जुड़े विवादों का निपटारा करती है।

विवाद का नहीं निकल रहा हल

यह आमतौर पर तब हस्तक्षेप करती है जब आंतरिक तंत्र के सभी उपाय समाप्त हो जाते हैं, जैसा कि बांग्लादेश द्वारा अपने टी20 विश्व कप मैचों को श्रीलंका में स्थानांतरित करने के अनुरोध को लेकर बीसीबी और आईसीसी के बीच चल रहे मौजूदा गतिरोध में है।

निर्धारित कार्यक्रम पर होंगे मैच

टी20 विश्व कप 2026 को शुरू होने में मजह दो हफ्तों का समय बचा हुआ है। अभी तक बांग्लादेश और आईसीसी के बीच चल रहे विवाद का कोई रिजल्ट नहीं निकला है। ऐसे में बांग्लादेश का DRC से मदद मांगना, विवाद को और लंबा खींचने जैसा है। आईसीसी और बीसीबी के बीच इस मसले पर कई बार बात हो चुकी है लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। आईसीसी का कहना है कि टूर्नामेंट निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा जबकि बीसीबी भारत टीम नहीं भेजने पर अड़ा है।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article