क्रिकेट

चैंपियंस ट्रॉफी में ड्यूटी करने वाले 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी बर्खास्त, इस कारण हुई कार्रवाई

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में तैनात 100 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया। इससे पहले न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच मैच के दौरान एक फैंस मैदान में घुस आया था। पीसीबी की ओर से सख्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है।

Image

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (साभार-X)

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान की पंजाब पुलिस के 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान इन सुरक्षाकर्मियों ने ड्यूटी निभाने से इनकार कर दिया था जिसके बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी। बर्खास्त किए गए कर्मी पुलिस बल की विभिन्न शाखाओं से जुड़े थे।

पंजाब पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कई मौकों पर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके पदों से हटा दिया गया है जबकि कई अन्य ने अपने सौंपे गए कार्यों को निभाने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस अधिकारियों को लाहौर में गद्दाफी स्टेडियम से निर्दिष्ट होटलों के बीच यात्रा करने वाली टीमों के लिए सुरक्षा प्रदान करने के लिए नियुक्त किया गया था। लेकिन वे या तो अनुपस्थित रहे या उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को लेने से साफ इनकार कर दिया। ’’

अधिकारी ने बताया कि आईजीपी पंजाब उस्मान अनवर ने मामले का संज्ञान लिया है और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जब अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की सुरक्षा की बात आती है तो लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होती। ’’

हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि बर्खास्त पुलिसकर्मियों ने अपनी आधिकारिक ड्यूटी को निभाने से इनकार क्यों किया लेकिन कई स्थानीय मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि बर्खास्त पुलिसकर्मी लंबे समय तक ड्यूटी करने के कारण अत्यधिक बोझ महसूस कर रहे थे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article