क्रिकेट

India Playing 11: हर्षा भोगले ने चुनी टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया की बेस्ट प्लेइंग-11

Team India T20 World Cup Playing 11: भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज में अब महज 4 दिन शेष बचे हैं। इससे पहले सभी टीम वार्म-अप मैच के जरिए अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन खोजने की तैयारी में हैं। वहीं, कमेंटेटर हर्षा भोगले ने टी20 विश्व कप के लिए भारत की बेस्ट प्लेइंग इलेवन बताई है। उन्होंने टीम में लेफ्टी-राइटी का कॉम्बिनेशन रखा है। आइए जानते हैं हर्षा ने टीम में किसे जगह दी है।

Image

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की बेस्ट प्लेइंग इलेवन

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप का खुमार क्रिकेट फैंस के सिर चढ़कर बोलने लगा है। वार्म-अप मैच में टीमें अपनी ताकत और कमजोरी की पहचान कर रही हैं। वहीं, कमेंटेटर हर्षा भोगले ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की बेस्ट प्लेइंग-11 बताई है। साथ ही स्क्वाड का पूरा प्रीव्यू भी बता दिया है।

टीम की स्ट्रेंथ फीयरलेस क्रिकेट

हर्षा भोगले ने क्रिकबज के एक वीडियो में कहा कि भारतीय टीम ने जीत का फॉर्मूला खोज निकला है। इंडिया की कोर टीम की स्ट्रेंथ है कि वह फीयरलेस क्रिकेट खेल रही है। टीम में बैटर ऑलराउंडर और गेंदबाजों का अच्छा संयोजन है।

बैटर/ विकेटकीपर

सूर्यकुमार यादव (कप्तान)

अभिषेक शर्मा (पार्ट-टाइमर गेंदबाज)

तिलक वर्मा (पार्ट-टाइमर गेंदबाज)

संजू सैमसन (विकेटकीपर)

ईशान किशन (विकेटकीपर)

रिंकू सिंह (पार्ट-टाइमर गेंदबाज)

ऑलराउंडर

हार्दिक पांड्या (मीडियम पेसर)

अक्षर पटेल (स्पिन)

वॉशिंगटन सुंदर (खेलना फिटनेस पर आधारित)

शिवम दुबे (मीडियम पेसर)

गेंदबाज

जसप्रीत बुमराह

अर्शदीप सिंह

हर्षित राणा

वरुण चक्रवर्ती

कुलदीप यादव

लेफ्टी-राइटी कॉम्बिनेशन

भोगले ने आगे बताया कि टीम में लेफ्टी-राइटी बल्लेबाजों का कॉम्बिनेशन है। ओपनिंग जोड़ी में संजू और अभिषेक शर्मा के साथ अब ईशान किशन का भी विकल्प मौजूद है। अगर टीम लेफ्ट-राइट के कॉम्बिनेशन के साथ खेलना चाहती है तो संजू और अभिषेक ओपन कर सकते हैं। हालांकि, तिलक के फिट होने से अब संजू के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाना मुश्किल हो गया है।

नंबर तीन पर तिलक वर्मा बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं। वहीं, चार नंबर पर खुद कप्तान सूर्या मौजूद हैं। इसके बाद हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह और अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं। भारतीय टीम में 8 लेफ्ट हैंड के बल्लेबाज हैं, जो किसी भी गेंदबाजी लाइनअप के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं। वहीं, गेंदबाजी में अक्षर और वरुण पर स्पिन की जिम्मेदारी होगी, जबकि बुमराह का साथ अर्शदीप सिंह देते हुए दिखाई दे सकते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए हर्षा भोगले की प्लेइंग इलेवन (Team India T20 World Cup Playing 11)-

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article