क्रिकेट

वापसी पर शानदार पारी और फाइनल में पहुंचने पर हरमनप्रीत ने दिया ये बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 02:41 PM IST

India vs Thailand, Women's asia cup 2022 semi-final, Harmanpreet Kaur: भारत और थाईलैंड के बीच खेले गए महिला एशिया कप 2022 सेमीफाइनल में भारत ने शानदार जीत के साथ फााइनल में जगह बना ली। इसमें वापसी कर रहीं हरमनप्रीत कौर का अहम योगदान रहा। मैच के बाद उन्होंने क्या कहा यहां जानिए।

Image

हरमनप्रीत कौर

Women's Asia Cup 2022: भारत और थाईलैंड के बीच महिला एशिया कप 2022 के सेमीफाइनल में भारत ने शानदार जीत के साथ फाइनल में जगह बना ली है। इस जीत में कप्तान हरमनप्रीत कौर का अहम योगदान रहा जो कि दो मैचों के बाद वापसी कर रही थीं। वो चोटिल होने की वजह से बाहर थीं। वापसी पर शानदार पारी और जीत के बाद हरमनप्रीत ने क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं।

हरमनप्रीत कौर ने थाईलैंड के खिलाफ महिला एशिया कप सेमीफाइनल में 36 रन की पारी खेेली। उन्होंने थाईलैंड पर 74 रन से मिली जीत के बाद कहा ,‘‘ हमारी साझेदारी (जेमिमा रौड्रिग्ज और उनके बीच) से हम अच्छा स्कोर बना सके । जब आप बहुत ज्यादा नहीं खेल रहे होते हैं तो आत्मविश्वास के लिये रनों की जरूरत होती है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अब अपने खेल को लेकर मेरा आत्मविश्वास बढा है लेकिन मैं इस पर काम करती रहूंगी । टीम के लिये योगदान देकर हमेशा अच्छा लगता है ।’’

हरमनप्रीत ने कहा ,‘‘ हमने अच्छी बल्लेबाजी की ।थाईलैंड के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और रन बनाना आसान नहीं था । हमें काफी मेहनत करनी पड़ी । स्कोर बोर्ड पर 150 के करीब रन हों तो आत्मविश्वास मिलता है ।’’

सात रन देकर तीन विकेट लेने वाली आफ स्पिनर दीप्ति शर्मा की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा ,‘‘ वह किसी भी चरण पर गेंदबाजी करने के लिये तैयार रहती है । ऐसे गेंदबाज का टीम में होना अच्छा रहता है ।’’ भारत का सामना शनिवार को फाइनल में श्रीलंका या पाकिस्तान से होगा । हरमनप्रीत ने कहा ,‘‘ हम फाइनल के लिये तैयार है । सामने जो भी टीम होगी, हम रणनीति बनाकर उसके अनुरूप खेलेंगे ।’’

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article