क्रिकेट

टी20 क्रिकेट में हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, रोहित-विराट कोई नहीं कर पाए थे यह कारनामा

IND W vs SA W: भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरते ही हरमन ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं। मेंस क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग के नाम है।

Image

हरमनप्रीत कौर (साभार-X)

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में उतरते साथ ही भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया। यह उनका 200वां टी20 मुकाबला है और वह ऐसा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। हरमन की इस उपलब्धि का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके इस रिकॉर्ड के दूर-दूर तक कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं है। इस लिस्ट में न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स 184 मैच खेलकर नंबर दो पर हैं। मेंस क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग के नाम है। भारत की बात करें तो 159 मैच के साथ रोहित शर्मा मेंस क्रिकेट में सबसे ज्यादा मुकाबला खेलने वाले खिलाड़ी हैं।

100 टी20 मैच का रिकॉर्ड

मेंस और विमेंस क्रिकेट में सबसे पहले 100 टी20 मैच खेलने का रिकॉर्ड इंग्लैंड की जेनी गुन के नाम था। उन्होंने यह रिकॉर्ड भारत के खिलाफ मैच खेलते हुए मुंबई में बनाया था। अब भारत की हरमनप्रीत कौर 200 टी20 खेलने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं।

हरमनप्रीत कौर का टी20 करियर

हरमनप्रीत कौर की बात करें तो 199 मैच में उनके नाम 4,123 रन हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 17 अर्धशतकीय पारी खेली है। वह सर्वाधिक रन बनाने की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। टॉप पर न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स हैं जिनके नाम 184 मैच में 4,739 रन है। हरमनप्रीत कौर ने इस मौके पर कहा 'यह एक अद्भुत सफर रहा है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतनी दूर तक आ पाऊंगी। भगवान की कृपा रही है, मैं उनकी आभारी हूं। दोस्तों, परिवार और बीसीसीआई का शुक्रिया। मैं अपना 200वां मैच खेलते हुए ज्यादा नर्वस हूं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article