क्रिकेट

Hardik Pandya: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

Hardik Pandya: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज से पहले गिल एंड कंपनी को बड़ा झटका लगा। दरअसल एक रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पांड्या अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शायद ही वह खेलें।

Image

हार्दिक पांड्या (साभार-X)

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। विराट कोहली पहले ही अफगानिस्तान दौरे से बाहर हैं और ऐसी उम्मीद की जा रही है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी करेंगे, लेकिन इससे पहले हार्दिक पांड्या से जुड़ी एक खबर ने टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल एक रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि हार्दिक अब भी इतनी फिटनेस हासिल नहीं कर पाएं हैं कि बैटिंग के साथ-साथ 10 ओवर की गेंदबाजी करें। यही कारण है कि जब तक वह 10 ओवर की गेंदबाजी के लिए फिट नहीं हो जाते, उन्हें वनडे स्क्वॉड में कंसिडर नहीं किया जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम की घोषणा अगले दो-तीन दिनों में कर दिया जाएगा।

विराट को भी देना होगा फिटनेस टेस्ट

हार्दिक पांड्या ही नहीं बल्कि विराट कोहली के फिटनेस से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। विराट को इंग्लैंड दौरे से पहले एकबार फिटनेस टेस्ट देना होगा। ऐसी खबर सामने आ रही है कि विराट कोहली का फिटनेस टेस्ट 22 जून को बेंगलुरु में सीओई में होगा। उसके बाद पता चलेगा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे कि नहीं। भारत-इंग्लैंड सीरीज 14 जुलाई से 19 जुलाई के बीच खेला जाएगी।

चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल था आखिरी वनडे

हार्दिक पांड्या की बात करें तो उन्होंने आखिरी वनडे मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। यह मुकाबला चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल था। इस मुकाबले में हार्दिक 18 गेंद में 18 रन बनाए थे। बात गेंदबाज की करें तो 3 ओवर में 30 रन देकर वो महंगे साबित हुए थे और वह विकेटलेस रहे थे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article