IPL 2024, GT Retained and Released Players List: आईपीएल 2023 के ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटंस ने अपने कप्तान हार्दिक पंड्या को रिटेन कर लिया है। हार्दिक की मुंबई इंडियंस में वापस जाने को लेकर चर्चाएं चल रही थी लेकिन अब इन सभी पर विराम लग गया है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2022 में आईपीएल का खिताब जीता था। वहीं 2023 के सीजन में भी टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी।
हार्दिक पांड्या को अभी भी खरीद सकती है मुंबई इंडियंस
हालांकि, गाथा अभी ख़त्म नहीं हुई है। मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स अभी भी 12 दिसंबर तक ट्रेड विकल्प के लिए जा सकते हैं। नीलामी से एक सप्ताह पहले तक ट्रेड विंडो खुली है और किसी खिलाड़ी को ट्रेड करने के लिए उसे रिटेन करना होगा। जीटी ने फिलहाल बिल्कुल वैसा ही किया है। ऐसे में हार्दिक पंड्या का अभी भी मुंबई इंडियंस में वापस जाने का मौका है।
गुजरात टाइटंस द्वारा रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ी
गुजरात टाइटन्स रिटेन्ड प्लेयर्स: हार्दिक पांड्या(कप्तान), डेविड मिलर, शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा।
गुजरात टाइटंस द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी:
यश दयाल, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, ओडियन स्मिथ, अल्ज़ारी जोसेफ, दासुन शनाका।
मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट
रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, स्काई, इशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, कैम ग्रीन, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ।
