क्रिकेट

INDvENG: सेमीफाइनल से पहले हार्दिक ने जो कहा, मैदान पर वो कर दिखाया

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 10, 2022, 03:57 PM IST

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने जो कहा था वो उन्होंने मैदान पर बल्ले से धमाकेदार अंदाज में कर दिखाया।

Image

हार्दिक पांड्या( साभार AP)

एडिलेड: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 33 गेंद में 63 रन की आतिशी पारी खेली और टीम इंडिया को 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इरफान पठान को दिए इंटरव्यू में हार्दिक ने कहा था कि वो आज अपने टी20 करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलेंगे और उन्होंने ऐसा ही कर दिखाया।

हार्दिक जब बल्लेबाजी करने उतरे थे तब टीम इंडिया ने 11.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए थे। ऐसे में हार्दिक ने दूसरे छोर पर खड़े विराट कोहली के साथ मोर्चा संभालते हुए पहले तो पिच पर पैर जमाए इसके बाद हल्ला बोल दिया। उन्होंने विराट कोहली के साथ चौथे विकेट के लिए 35 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। दोनों के बीच 40 गेंद में 61 रन की साझेदारी हुई।

29 गेंद में हार्दिक ने जड़ा अर्धशतक

विराट कोहली के आउट होने के बाद हार्दिक ने हल्ला बोल दिया और 29 गेंद में अपना अर्धशतक 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से पूरा कर लिया। अंत में उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए और पंत के साथ मिलकर 19 ओवर में 20 रन बटोर लिए। इसके बाद पारी के आखिरी ओवर में हार्दिक ने एक छक्का और चौका जड़ा। अंतिम गेंद पर भी उन्होंने चौका जड़ा लेकिन उनका पिछला पैर शॉट खेलते हुए स्टंप्स पर जा लगा और वो हिट विकेट हो गए।

विश्व कप में भारत के तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज

टी20 विश्व कप में विराट के साथ मिलकर टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ जीत दिलाने वाले हार्दिक पांड्या ने 6 मैच की 5 पारियों में 25.60 के औसत और 131.95 के स्ट्राइक रेट से 128 रन बनाए हैं। विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के बाद हार्दिक भारत के लिए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे पायदान पर हैं।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article