क्रिकेट

Hardik Pandya Century: विजय हजारे में गरजा हार्दिक का बल्ला, जड़ा लिस्ट ए का पहला शतक (वीडियो)

Hardik Pandya Century: हार्दिक पांड्या ने विजर हजारे ट्रॉफी में अपना पहला शतक जड़ दिया। उनका यह शतक 119वें मैच में आया। इस दौरान फैंस को हार्दिक का विस्फोटक अंदाज देखने को मिला जब उन्होंने एक ओवर में 34 रन बटोरे।

Image

हार्दिक पांड्या (साभार-BCCI)

Hardik Pandya Century: भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश करते हुए शनिवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में बड़ौदा की तरफ से खेलते हुए विदर्भ के खिलाफ 93 गेंदों में 133 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने एक ओवर में पांच छक्के भी जड़े। एक समय बड़ौदा का स्कोर छह विकेट पर 136 रन था लेकिन इसके बाद हार्दिक ने अपना कमाल दिखाया। उन्होंने अपनी पारी में कुल मिलाकर 11 छक्के और आठ चौके लगाए। इस प्रतियोगिता में अपना पहला मैच खेल रहे हार्दिक ने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए तूफानी पारी खेली। इस तरह से वह अपने 119वें मैच में लिस्ट ए में अपना पहला शतक जमाने में सफल रहे। उनकी इस पारी की मदद से बड़ौदा ने नौ विकेट पर 293 रन का स्कोर बनाया।

हार्दिक ने 39वें ओवर में विदर्भ के स्पिनर पार्थ रेखाडे को निशाना बनाया। उन्होंने इस ओवर में कुल 34 रन बटोरे, जिसमें पांच छक्के और एक चौका शामिल था। उन्होंने पहली पांच गेंदों पर छक्के लगाए लेकिन आखिरी गेंद पर चौका ही लगा सके। हार्दिक के दबदबे का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि बड़ौदा की तरफ से दूसरा सर्वोच्च स्कोर विष्णु सोलंकी का था जिन्होंने 26 रन बनाए। हार्दिक 11 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे थे।

वनडे सीरीज में करेंगे आराम

हार्दिक को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में आराम दिया जाएगा जबकि वह टी20 सीरीज के दौरान टीम का हिस्सा रहेंगे। टी20 सीरीज से पहले हार्दिक विजय हजारे ट्रॉफी के दो मुकाबले खेलेंगे।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article