क्रिकेट

Hardik Pandya :आईपीएल से पहले टीम इंडिया से जुड़ सकते हैं हार्दिक, सामने आया बड़ा अपडेट

Hardik Pandya injury update: टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वापसी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हुए अनुभवी खिलाड़ी की आईपीएल से पहले वापसी हो सकती है।

Image

हार्दिक पांड्या

Photo : AP

Hardik Pandya injury update: टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारियों में जुटी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल टीम के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। हार्दिक वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हो गए थे और उनकी वापसी सीधे आईपीएल 2024 में मानी जा रही थी। लेकिन बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह के मुताबिक पांड्या जल्दी रिकवर कर रहे हैं और वे आईपीएल से पहले टीम से जुड़ सकते हैं।

वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन के बाद बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने हार्दिक पांड्या की चोट को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने पीटीआई से कहा कि हार्दिक पांड्या भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज में वापसी कर सकते हैं। इस सीरीज का आयोजन जनवरी में किया जाने वाला है। ये टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले टीम इंडिया की आखिरी श्रृंखला हो सकती है।

सूर्यकुमार यादव कर रहे कप्तानी

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से रोहित शर्मा ने एक भी टी20 मैच नहीं खेला है। ऐसे में उनकी जगह हार्दिक पांड्या कप्तानी कर रहे थे। अगर रोहित अगला विश्वकप नहीं खेलते हैं तो ये माना जा रहा था कि हार्दिक को ही कमान मिलेगी। लेकिन उनकी चोट ने टीम की परेशानी बढ़ा दी। उनकी जगह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की। टीम इंडिया ने ये सीरीज 4-1 से जीत ली। भारतीय क्रिकेट टीम को रविवार से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी सीरीज खेलनी है। इसमें भी टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के ही हाथों में हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article