क्रिकेट

छोटे से बच्चे ने हार्दिक की धज्जियां उड़ाई, ये वीडियो देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी

Hardik Pandya trolled by kid: हार्दिक पांड्या को टूर्नामेंट की शुरुआत से ही खूब आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। पांड्या को ट्रोल करने में बड़े तो छोड़ो बच्चे भी पीछे नहीं रह रहे हैं। इसी कड़ी में एक छोटे से बच्चे का वीडियो हाल ही में सामने आया है। इसमें वह हार्दिक की जगह रोहित को दोबारा कप्तान बनाने की मांग कर रहा है।

Image

हार्दिक पांड्या हुए ट्रोल (फोटो- AP/Viral bollywood)

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन
  • हार्दिक पांड्या जमकर हुए ट्रोल
  • बच्चे ने लगाई क्लास

Hardik Pandya trolled by kid: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत से ठीक पहले पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने अपने कप्तान को बदल दिया। टीम ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया। टीम का ये निर्णय अब तक कुछ खास साबित नहीं हुआ है। टीम 7 में से केवल 3 मैच जीत पाई है। ऐसे में नए कप्तान को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। हार्दिक ना ही गेंद से और ना ही बल्ले से कुछ कमाल नहीं कर पाए हैं।

हार्दिक पांड्या को टूर्नामेंट की शुरुआत से ही खूब आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। मैच में टॉस के दौरान फैंस उन्हें बू कर रहे हैं साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनकी जमकर ट्रोलिंग हो रही है। पांड्या को ट्रोल करने में बड़े तो छोड़ो बच्चे भी पीछे नहीं रह रहे हैं। इसी कड़ी में एक छोटे से बच्चे का वीडियो हाल ही में सामने आया है। इसमें वह हार्दिक की जगह रोहित को दोबारा कप्तान बनाने की मांग कर रहा है।

बच्चे ने लगाई हार्दिक की क्लास

सोशल मीडिया पर अरुण बोथरा द्वारा डाले गए वीडियो में एक मीडिया इंटरव्यू में एक बच्चा हार्दिक पांड्या को कप्तानी से हटाने की मांग करता नजर आता है। इसमें पहले वह कहता है कि 'हार्दिक को कप्तानी से हटा दिया जाना चाहिए, वो पहले ओवर में गेंदबाजी करने आ रहा है और रन भी कुटा रहा है, पहला ओवर बुमराह को देना चाहिए। बच्चा यहीं नहीं रुकता वह कहता है कि ' हार्दिक को टीम में नहीं लेना चाहिए था, कैमरन ग्रीन अच्छे रन बना रहा था और विकेट भी ले रहा था। टीम को उसे बैक करना चाहिए था। बच्चे ने आगे मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस को हार्दिक पांड्या को रिलीज कर देना चाहिए और रोहित को कप्तान बनाना चाहिए।

मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2024 में सफर

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम ने अब तक 7 मैच खेले हैं और इसमें से केवल 3 में जीत दर्ज की है। टीम को अगर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना है तो अपने बचे हुए 7 में से 5 मैच जीतना बेहद जरूरी है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article