क्रिकेट

मैंने 12 की जगह मारे 15 चक्कर... हार्दिक पांड्या सुनाया अपनी मुंबई इंडियन्स में एंट्री के लिए की मेहनत का किस्सा

मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2026 के आगाज से पहले अपनी सफलता के लिए की कई कड़ी मेहनत का किस्सा एक समारोह के दौरान साझा किया है। जानिए उन्होंने क्या कहा?

Image

हार्दिक पांड्या (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

मुंबई: भारत के हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने रविवार को कहा कि उन्होंने अपने करियर की शुरूआत विशुद्ध बल्लेबाज के तौर पर की थी और कड़ी मेहनत तथा अतिरिक्त प्रयासों से उन्हें कामयाबी मिली। रणजी ट्रॉफी में 2013 में पदार्पण के बाद 2015 में इंडियन प्रीमियर लीग में कदम रखने वाले पांड्या 2024 और 2026 में भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के अहम सदस्य रहे।

मुंबई इंडियन्स ने देखी मेरे अंदर की प्रतिभा

बत्तीस बरस के पंड्या ने मुंबई इंडियंस के एक प्रचार कार्यक्रम में कहा ,'मैं विशुद्ध बल्लेबाज था। मुझे बस एक बात पता थी कि अगर मैदान के 12 चक्कर लगाने को कहा गया है तो मैंने 15 लगाये । वहीं पर किसी ने मुझे देखा और एक साल बाद मैने रणजी ट्रॉफी खेला। रणजी खेलने के दौरान मुंबई इंडियंस की प्रतिभा तलाश टीम मुझे देखने नहीं आई थी लेकिन उन्हें यह अहसास हुआ कि मुझमें कुछ खास है। इससे पता चलता है कि मुंबई इंडियंस की प्रतिभा तलाश टीम कितनी जबर्दस्त है और क्या कर सकती है।'

मुझे पता था कि मेहनत कैसे करनी है मेहनत

पांड्या ने कहा,'मुझे बिल्कूल पता नहीं था कि शरीर का ध्यान कैसे रखना है। मुझे पता था कि मेहनत कैसे करनी है। दुनिया ऊपर से नीचे हो जाये लेकिन मेरा भरोसा हमेशा से कड़ी मेहनत में था। मैं युवाओं से हमेशा यही कहता हूं।'

मुंबई के लिए जीते चार खिताब

हार्दिक पांड्या साल 2015 में आईपीएल में मुंबई इंडियन्स के लिए डेब्यू किया। उसके बाद उन्होंने करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2016 में उन्हें टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका भी मिल गया। पांड्या साल 2015,2017,2019 और 2020 में खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियन्स का हिस्सा रहे। इसके बाद वो साल 2022 में गुजरात टाइटन्स से जुड़े गए और लगातार दो बार टीम को फाइनल तक ले गए। साल 2022 में गुजरात ने हार्दिक की कप्तानी में पहले ही सीजन में खिताब जीता और दूसरी बार फाइनल में जीत दर्ज करने से चूक गई। उसके बाद मुंबई ने ट्रेड के जरिए गुजरात से हार्दिक को वापस अपनी टीम में शामिल किया और कप्तानी उनके हाथों में सौंप दी। लगातार तीसरी बार हार्दिक मुंबई की कमान संभालते नजर आएंगे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article