क्रिकेट

'मिस्टर क्रिकेट' कहने से नहीं चलेगा काम, हरभजन सिंह ने दिया रविचंद्रन अश्विन को नया नाम

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 18, 2023, 07:09 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ क्रिकेटर हरभजन सिंह ने धाकड़ स्पिनर और दुनिया के नंबर वन टेस्ट ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन को नया नाम दिया है।

Image

रविचंद्रन अश्विन

Photo : AP

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन दुनिया में एक ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी हैं जो खेल के साथ-साथ खेल के नियमों को भी अच्छी तरह जानते हैं। वो क्रिकेट के नियमों को लगातार चुनौती देकर विवादों को हवा देते हैं। इसके अलावा मैदान पर विकेट चटकाने के लिए वो गेंदबाजों में तरह-तरह के बदलाव भी करते रहते हैं। इसी वजह से उनका नाम भारत के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ स्पिनर्स में शुमार हो गया है।

डबल मिस्टर क्रिकेट हैं अश्विन

ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज और अश्विन के साथी खिलाड़ी रहे हरभजन सिंह ने उनकी क्रिकेट की समझ और एनालिसिस को ध्यान में रखते हुए उन्हें नया नाम दिया है। भज्जी ने इस बारे में चर्चा करते हुए कहा, अगर माइकल हसी मिस्टर क्रिकेट हैं तो अश्विन डबल मिस्टर क्रिकेट हैं। अश्विन की तरह क्रिकेट के बारे में कोई नहीं सोचता है और ना ही आकलन(एनालिसिस) करता है।

क्रिकेट के नियमों को लगातार देते हैं चुनौती

अश्विन ने क्रिकेट के मैदान पर कई नियमों को चुनौती दी है। आईपीएल में मांकडिंग के जरिए जोस बटलर को आउट करके उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। खेल भावना के खिलाफ उनके इस निर्णय को बताने वालों को अश्विन ने बखूबी सामना किया। उनकी वजह से यह विवाद इतना सुर्खियों में आया की एमसीसी और आईसीसी को मांकडिंग के नियमों में बदलाव करना पड़ा।

रिटायर्ड आउट की आईपीएल में की शुरुआत

राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 23 गेंद पर 28 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। अचानक उन्होंने मैदान से बाहर जाने का निर्णय किया और इसके बाद रियान पराग बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे। आईपीएल इतिहास में बगैर चोटिल हुए रिटायर्ड आउट होने वाले वो पहले खिलाड़ी बन गए और नई बहस को उन्होंने जन्म दे दिया था।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article