क्रिकेट

Guyana Weather Report: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में बारिश डाल सकती है खलल, जानें कैसा रहेगा 27 जून को मौसम का हाल

Guyana Weather Report: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला प्रोविडेंस स्टेडियम गयाना में खेला जाएगा। इस दिन बारिश की संभावना है। ऐसे में मुकाबला शुरू होने में देरी हो सकती है।

Image

भारत-इंग्लैंड मैच, गयाना मौसम का हाल (साभार-X)

KEY HIGHLIGHTS
  • 27 जून को टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला
  • दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ेगी भारत और इंग्लैंड की टीम
  • गयाना में है इस दिन बारिश की संभावना

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के बीच 27 जून को खेला जाएगा। यह मुकाबला प्रोविडेंस स्टेडियम गयाना (Providence Stadium, Guyana) में खेला जाएगा। भारतीय समयनुसार यह मुकाबला देर रात 8 बजे शुरू होगा जिसक टॉस आधा घंटा पहले यानी शाम 7.30 बजे शुरू होगा। जॉर्जटाउन गयाना की बात करें तो अमूमन जून महीने में वहां लगातार बारिश होती रहती है। जून महीने में 30 से 23 दिन यहां बारिश होती है। हालांकि, यहां अब तक खेले गए सभी 5 मुकाबले पूरे खेले गए हैं। लेकिन भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले सेमीफाइनल में बारिश की संभावना अधिक है।

कैसा रहेगा 27 जून को गयाना का मौसम (Guyana Weather Report)

AccuWeather के अनुसार, 27 जून को आसमान में बादल छाए रहेंगे और इस दिन बारिश की 88% संभावना है। हालांकि मैच के दौरान इसकी संभावना कम होते जाएगी। हालांकि, गीले आउटफील्ड के कारण टॉस में देरी होगी जिसके कारण मुकाबला देर से शुरू हो सकता है।

टीम इंडिया पर नहीं होगा बारिश का असर

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में रिजर्व डे की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में मैच के दौरान अगर बारिश होती है जिसकी संभावना है तो टीम इंडिया पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। आपको बता दें कि आईसीसी के अनुसार टी20 वर्ल्ड कप 2024 में लीग स्टेज के दौरान मैच परिणाम के लिए कम से कम 5-5 ओवर के मैच का होना जरूरी था। लेकिन नॉकआउट में मैच रिजल्ट के लिए दोनों टीम का कम से कम 10-10 ओवर खेलना जरूरी है।

ऐसे में यदि ऐसा नहीं हो पाता है तो सुपर-8 में टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल में पहुंचने में कामयाब हो जाएगी। टीम इंडिया ने ग्रुप 1 में 3 में से 3 मुकाबला जीत कर 6 प्वाइंट के साथ टॉप पर फिनिश किया था। ऐसे में बारिश के कारण अगर मैच पूरा नहीं किया जा सका तो टीम इंडिया को फाइनल का टिकट मिल जाएगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article