क्रिकेट

पाकिस्तान में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के होटल के करीब फायरिंगः रिपोर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2022, 07:00 PM IST

Pakistan vs England: पाकिस्तान में क्रिकेट खेला जा रहा हो और कोई विवादित खबर ना आए, भला ये कैसे हो सकता है। ताजा खबर है कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम वहां जिस होटल में रुकी हुई है उसके पास फायरिंग की आवाजें आई हैं और कुछ लोगों को हिरासत में भी लेने की खबर है।

Image

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (AP)

पाकिस्तान आतंकी गतिविधियों के लिए हमेशा बदनाम रहा है और क्रिकेट भी उससे अछूता नहीं रहा है। इतिहास इस बात का गवाह रहा है। श्रीलंकाई टीम की बस पर हुई फायरिंग हो या फिर हाल में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का अचानक सुरक्षा कारणों ने पाकिस्तान दौरा छोड़कर जाना हो, वहां ये घटनाएं आम हो गई हैं। अब ताजा खबर आ रही है कि इंग्लैंड के क्रिकेटर पाकिस्तान में जिस होटल में ठहरे हुए हैं उसके पास फायरिंग हुई है।

'क्रिकट्रैकर' की एक खबर के मुताबिक इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान में जिस होटल में रुकी हुई है उससे थोड़ी दूर पर फायरिंग की आवाजें सुनाई दी हैं। खबरों के मुताबिक जानमाल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और इंग्लैंड क्रिकेट टीम की सुरक्षा चाकचौबंद है।

एक ट्वीट की मानें तो मुल्तान में दो गुटों के बीच फायरिंग हुई जिसमें पुलिस ने चार लोगों को दबोच भी लिया है। टीम की सुरक्षा पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है और इंग्लैंड की टीम अपने होटल में सुरक्षित है। फिलहाल इसको लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इंग्लैंड टीम प्रबंधन ने भी अब तक इसको लेकर कोई जिक्र नहीं किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article