क्रिकेट

IPL 2025: हैदराबाद को उसी के घर में रौंदने के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने दिया दिलचस्प बयान

SRH vs GT: पिछले आईपीएल की फाइनलिस्ट टीम सनराइजर्स हैदराबाद को उसी के घर में करारी शिकस्त देने के बाद गुजरात टाइटंस के हौसले बुलंद हैं। ये हैदराबाद की आईपीएल 2025 में लगातार चौथी हार साबित हुई। इस मैच में जीत के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं।

Image

शुभमन गिल

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 में हैदराबाद की लगातार चौथी हार
  • गुजरात टाइटंस ने घर में SRH को दी शिकस्त
  • कप्तान शुभमन गिल ने गेंदबाजी की तारीफ की

IPL 2025, SRH vs GT: आईपीएल 2025 के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को उसी के घर में 7 विकेट से करारी शिकस्त देने के बाद गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने कहा कि गेंदबाज ‘गेम चेंजर्स’ हैं, विशेषकर इस प्रारूप में। गुजरात टाइटन्स ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (17 रन देकर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद गिल (नाबाद 61 रन) के अर्धशतक और वाशिंगटन सुंदर (49 रन) के साथ उनकी तीसरे विकेट के लिए 56 गेंद में 90 रन की साझेदारी से सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

सिराज के अलावा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और बायें हाथ के स्पिनर साई किशोर के दो दो विकेट चटकाने से सनराइजर्स हैदराबाद 20 ओवर में आठ विकेट पर 152 रन ही बना सकी।

गिल ने मैच के बाद कहा, "गेंदबाज मैच का रूख बदल देते हैं, विशेषकर इस प्रारूप में। काफी लोग टी20 में बल्लेबाजी और हिटिंग की बात करते हैं लेकिन हमें लगता है कि मैच गेंदबाजों द्वारा जीते जाते हैं। इसलिये इस फ्रेंचाइजी में गेंदबाजों को काफी तवज्जो दी जाती है।"

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, ‘‘यह हैदराबाद का पारंपरिक विकेट नहीं है, यह बहुत मुश्किल था। अंत में यह विकेट उतना स्पिन भी नहीं कर रहा था जैसा हमने सोचा था। हमारा स्कोर भी अच्छा नहीं रहा, लेकिन उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की।"

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article