GT vs PBKS Highlights: आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया। गुजरात को आखिरी ओवर में 11 रन की दरकार थी और मार्कस स्टोइनिस 10 इसे डिफेंड नहीं कर पाए। गुजरात ने एक गेंद शेष रहते यह लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के सामने 164 रन का लक्ष्य रखा। पंजाब की ओर से सूर्यांश शेडगे ने 57 और मार्कस स्टोइनिस ने 40 रन की पारी खेली। छठे विकेट के लिए दोनों ने 44 गेंद में 79 रन की साझेदारी की। गुजरात की ओर से जेसन होल्डर ने 4, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट चटकाए।
हेड टू हेड में पंजाब का पलड़ा भारी
हेड टू हेड की बात करें तो पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए कुल 7 मैच में पंजाब किंग्स ने 4 मुकाबला अपने नाम किया है, जबकि 3 मुकाबला गुजरात टाइटंस के नाम रहा है। अहमदाबाद की पिच पर हुए दोनों मुकाबले पंजाब किंग्स ने जीते हैं और गुजरात को इस मैदान पर पहली जीत का इंतजार है।
आज के मैच में पंजाब और गुजरात की प्लेइंग इलेवन-
पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन (PBKS Playing XI) - प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्को यान्सेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन (GT Playing XI)- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार।
