क्रिकेट

GT vs MI Live Streaming: दूसरे क्वालीफायर में सूर्यकुमार और राशिद खान की जंग, कब और कहां देखें मुकाबला

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 25, 2023, 04:25 PM IST

GT vs MI Live Streaming: आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात का सामना 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा। दोनों टीम के आंकड़ो को देखते हुए यह तय है कि इस मुकाबले में फैंस को एक कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

Image

हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव (साभार-IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • 26 मई को आईपीएल 2023 का दूसरा क्वालीफायर
  • मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस होगी आमने-सामने
  • नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला

GT vs MI Live Streaming: चेन्नई के खिलाफ आईपीएल में पहली हार झेलने वाली गुजरात की टीम भले ही पहले प्रयास में आईपीएल 2023 के फाइनल में नहीं पहुंच पाई, लेकिन 26 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ उसके पास एक और मौका है जब वह इस प्रयास में दोबारा उतरेगी। इस सीजन तीसरी बार मुंबई और गुजरात की टीम आमने-सामने होगी। इस सीजन अब तक दोनों टीम दो बार भिड़ी है जहां एक बार बाजी गुजरात के हाथ लगी है तो वहीं दूसरी बार मुंबई इंडियंस ने उसे पटखनी दी है।

गुजरात में मैच विनर की कोई कमी नहीं है तो वहीं मुंबई जिस परिस्थिति से निकलकर यहां तक पहुंची है वह किसी भी टीम का हराने का माद्दा रखती है। एक बार फिर जब दोनों टीम भिड़ेगी तो मुकाबला रोमांचक होगा। यदि आप भी इस रोमांचतक मैच का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे पहले मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लेते हैं।

कब होगा गुजरात और मुंबई के बीच दूसरा क्वालीफायर (GT vs MI Qualifier 2 IPL 2023 Match date)

गुजरात और मुंबई के बीच क्वालीफायर का दूसरा मुकाबला 26 मई शुक्रवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा गुजरात और मुंबई के बीच दूसरा क्वालीफायर (GT vs MI Qualifier 2 IPL 2023 Match Venue)

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला वर्ल्ड के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा गुजरात और मुंबई के बीच दूसरा क्वालीफायर (GT vs MI Qualifier 2 IPL 2023 Match Time)

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

टीवी पर कहां देख सकते हैं गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला (GT vs MI Qualifier 2 IPL 2023 Match On Tv)

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं। यहां अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के विकल्प भी रहेंगे।

कहां देखें गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (GT vs MI Qualifier 2 IPL 2023 Match Live Streaming)

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। यहां आप अपने पसंद के कैमरा एंगल से मैच का लुत्फ 12 भिन्न-भिन्न भाषाओं में उठा सकते हैं। इसके अलावा आफ हॉटस्टार पर भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article