क्रिकेट

GT vs LSG Pitch Report: गुजरात और लखनऊ के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2024, GT vs LSG Pitch Report Today Match: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में आज (7 अप्रेल 2024) का दूसरा मैच गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा। इस रोमांचक टी20 मैच का आयोजन लखनऊ में होगा और मैदान होगा इकाना स्टेडियम। यहां पर जानिए गुजरात-लखनऊ मैच की पिच रिपोर्ट और क्या कहते हैं इस मैदान के आंकड़े, इसके अलावा लखनऊ में कैसे रहे हैं इन दोनों टीमों का प्रदर्शन।

Image

गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स आज के मैच की पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज का दूसरा मैच
  • गुजरात टाइटंस और मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत
  • लखनऊ स्थित इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा मुकाबला

IPL 2024, GT vs LSG Pitch Report Today Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज का दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने घर में खेल रही होगी जहां इस सीजन में उनका रिकॉर्ड अब तक अच्छा रहा है। इस मुकाबले का आयोजन लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने जा रहा है। इस मैच में कई खिलाड़ियों पर फैंस की निगाहें टिकी रहेंगी लेकिन एक नाम जो सबसे हटकर है, वो हैं शुभमन गिल (Shubman Gill), जो कि पिछले मैच में बेहतरीन पारी खेलकर आ रहे हैं।

आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच टक्कर की बात करें तो इन दोनों टीमों के बीच अब तक 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें गुजरात टाइटंस का दबदबा नजर आता है। गुजरात की टीम ने अभी तक चारों मैच अपने नाम किए हैं। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को अभी तक पहली जीत की तलाश है। इस मैच में जिन खिलाड़ियों पर सभी फैंस की निगाहें होगी उसमें गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) मिस्ट्री स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) और अनुभवी गेंदबाज मोहित शर्मा (Mohit Sharma) का नाम शामिल है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) और रफ्तार के किंग मयंक यादव (Mayank Yadav) पर सभी की नजर टिकी होंगी।

गुजरात -लखनऊ मैच की पिच रिपोर्ट (GT vs LSG Pitch Report Today Match)

मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाला आज का आईपीएल मैच लखनऊ में होने वाला है। यहां के इकाना स्टेडियम की पिच पर अब तक आईपीएल 2024 में केवल एक मैच खेला गया है। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर पंजाब किंग्स से हुई थी। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए थे। वहीं इस लक्ष्य का पीछा करते उतरी पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में केवल 175 रन ही बना पाई थी और 21 रनों से हार गई थी। मैच में तेज गेंदबाजों को मदद मिली थी। मैच में स्पिनर केवल एक विकेट लेने में कामयाब हुए थे। जिससे बल्लेबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। ऐसे में तेज गेंदबाजों पर एक बार फिर से सभी की निगाहें रहेगी।

इस मैदान पर गुजरात और लखनऊ के आंकड़े (GT and LSG Stats At Lucknow)

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अब तक इन दोनों टीमों की टक्कर केवल एक बार हुई है। इसमें भी गुजरात टाइटंस का दबदबा नजर आता है। इकाना स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच खेले गए इकलौते मैच में गुजरात टाइटंस की टीम को जीत हासिल हुई थी। इस मैच का आयोजन पिछले साल किया गया था। उस मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में केवल 135 रन बनाए थे। वहीं इसके जवाब में उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर केवल 128 रन बना पाई थी। ऐसे में गुजरात टाइटंस को 7 रनों से जीत मिल गई थी। इस मैच में गुजरात टाइटंस की जीत के हीरो मोहित शर्मा रहे थे। जिन्होंने 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके थे।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article