क्रिकेट

Today IPL Match 12 April 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए पूरा शेड्यूल

Today IPL 2026 Match 10 April 2026 (आईपीएल में आज किसका मैच है): आईपीएल 2026 में रविवार, 12 अप्रैल को डबर हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। दोपहर और शाम को खेले जाने वाले दो मुकाबले में चार टीमें एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। आइए जानते हैं आईपीएल में आज किसका मैच है। कब और कहां खेला जाएगा।

Image

आईपीएल में आज किसका मैच।

आईपीएल 2026 में शनिवार को डबर हेडर के रोमांचक मुकाबले के बाद रविवार, 12 अप्रैल को भी दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला दोपहर को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच में शाम को होगा। इन दोनों ही मैच में चार टीमें प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत करने के इरादे से उतरेंगी। एक मैच में तो भाई-भाई आमने-सामने होंगे।

आईपीएल में आज किसका मैच- आज, 12 अप्रैल को आईपीएल के 19वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना गुजरात टाइटन्स से है। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दोपहर साढ़े तीन बजे खेला जाएगा। मैच का टॉस तीन बजे होगा। लखनऊ की कप्तानी ऋषभ पंत और गुजरात की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे।

रविवार, 12 अप्रैल का दूसरा मुकाबला आईपीएल की चिरप्रतिद्वंदी मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु के बीच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच साढ़े 7 बजे शुरू होगा, जबकि मुकाबले का टॉस 7 बजे होगा। इस मैच में पांड्या ब्रदर्स आमने-सामने होंगे। हार्दिक के सामने क्रुणाल उतरेंगे।

टीम प्रदर्शन पर एक नजर

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को मुकुल चौधरी के रूप में एक नया स्टार मिल गया है। एलएसजी और गुजरात टाइटंस ने अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं, जिससे उनका मनोबल बढ़ा होगा। गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक रन की रोमांचक जीत दर्ज की थी, जिससे उसने अपना खाता भी खोला। एलएसजी ने सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ उनके मैदानों पर प्रभावशाली जीत दर्ज की है।

लखनऊ में LSG का खराब प्रदर्शन

लखनऊ में एलएसजी का रिकॉर्ड खराब है। एलएसजी ने पिछले सत्र में यहां खेले गए 8 मैचों में से 6 में हार झेली थी। इसमें लगातार पांच मैचों में हार शामिल हैं। यही कारण रहा कि वह पिछले साल सातवें स्थान पर रहा था। उसने इस मैदान पर खेले गए 22 मैचों में से केवल नौ में ही जीत हासिल की है। मौजूदा सीजन में भी उसके घरेलू मैदान पर पहले मैच में बल्लेबाजों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और दिल्ली कैपिटल्स ने उसे 141 रन पर आउट करके छह विकेट से जीत हासिल की थी।

MI vs RCB हेड टू हेड

आईपीएल की दो सबसे पॉपुलर टीम मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले हुए हैं, जिसमें मुंबई 19-15 से आगे है। हालांकि, 2021 से हुए सात मुकाबलों में आरसीबी की टीम ने पांच मुकाबले जीते हैं, जबकि मुंबई को सिर्फ दो में ही जीत मिली है। वहीं, वानखेड़े में हुए 12 मुकाबलों में मेजबान मुंबई 8-4 से आगे है।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article