क्रिकेट

GT vs KKR Match Live Streaming: शुभमन गिल और रिंकू सिंह का होगा आमना-सामना, कब और कहां देखें गुजरात बनाम कोलकाता मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

GT vs KKR Match Live Streaming: आईपीएल के 25वां मुकाबला जोरदार होने वाला है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूदा सीजन में खेला जाने वाला यह दूसरा मुकाबला है। आज के मुकाबले में शुभमन गिल और अजिक्य रहाणे की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीमें आमने-सामने होगी। फैंस को गिल और रिंकू को खेलते देखने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं प्रशंसक इस मुकाबले और आईपीएल 2026 के अन्य मैचों का लुत्फ कहां उठा सकते हैं।

Image

गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

GT vs KKR Match Live Streaming: आईपीएल के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स का सामना कोलकाता नाईट राइडर्स से होगा। यह मुकाबला गुजरात के होमग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर खेला जाने वाले यह सीजन का दूसरा मुकाबला है। इससे पहले इस मैदान पर खेले गए सीजन के पहले मुकाबले में गुजरात को राजस्थान रॉयल्स ने 6 रन के करीबी अंतर से मात दी थी। राजस्थान के 210 रन के जवाब में गुजरात की टीम 204 रन बना सकी और करीबी अंतर से मैच गंवा दिया। गुजरात की टीम सीजन में अबतक चार मैच खेल चुकी है। शुक्रवार को वो अपना पांचवां मैच खेलेगी। अबतक खेले 4 मैच में से उसे दो में जीत और दो में हार मिली है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम अंक तालिका में छठे पायदान पर है। वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स का हाल सीजन की शुरुआत में ही बेहाल हो गया है। अबतक खेले पांच मैच में से चार में उसे हार मिली है और एक मुकाबला उसका बारिश की भेंट चढ़ चुका है। उसके लिए हालात बेहद खराब हो गए हैं और बात टूर्नामेंट में वजूद बनाए रखने पर भी आ गई है। वहीं दूसरी तरह गुजरात की टीम अपनी प्लेऑफ की दावेदारी को मजबूत करने की फिराक में है ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला शुक्रवार को अहमदाबाद में देखने को मिल सकता है। आईए जानते हैं आईपीएल के मैच का लुत्फ आप, कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं।

कब होगा आईपीएल 2026 में गुजरात और कोलकाता का मैच (GT vs KKR Match Date)

गुजरात और कोलकाता का मैच 17 अप्रैल, 2026 यानी शुक्रवार को होगा।

कहां होगा आईपीएल 2026 में गुजरात और कोलकाता का मैच (GT vs KKR Match Venue)

गुजरात और कोलकाता के बीच आज का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा आईपीएल 2026 में गुजरात और कोलकाता का मैच (GT vs KKR Match Timing)

गुजरात और कोलकाता के बीच आज का मैच भारतीय समयनुसार 7.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 7 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें आईपीएल 2026 में गुजरात और कोलकाता का मैच (GT vs KKR Match On Tv)

गुजरात और कोलकाता के बीच आज का मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कहां देखें आईपीएल 2026 में गुजरात और कोलकाता मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (GT vs KKR Match Live Streaming)

गुजरात और कोलकाता के बीच मैच का लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।

जीटी और केकेआर की टीम

गुजरात टाइटंस:

शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, आर साई किशोर, इशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, जयंत यादव, कुलवंत खेजरोलिया।

कोलकाता नाइट राइडर्स:

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरन ग्रीन, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, फिन एलन, दक्ष कामरा, कार्तिक त्यागी, सार्थक रंजन, सौरभ दुबे।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article