क्रिकेट

टीम इंडिया के हेड कोच ने केकेआर को समर्पित किया एक भावुक वीडियो संदेश

गौतम गंभीर ने कोलकाता और केकेआर को समर्पित करता हुए एक भावुक वीडियो संदेश जारी किया। इस वीडियो संदेश के माध्यम से उन्होंने अपनी आगे की यात्रा के बारे में जानकारी शेयर की है और बताया है कि यह टीम उनके लिए क्या मायने रखती थी।

Image

गौतम गंभीर (साभार-IPL)

गौतम गंभीर ने कोलकाता और केकेआर फैंस को एक वीडियो डेडिकेट किया है, जिसमें उन्होंने अपने आगे की यात्रा के बारे में तो बताया ही है। साथ ही उन्होंने बताया कि केकेआर और कोलकाता उनकी लाइफ में क्या मायने रखता है। गंभीर की मेंटॉरशिप में कोलकाता ने 10 साल के लंबे इंतजार के बाद आईपीएल की ट्रॉफी उठाई थी। फाइनल मुकाबले में उसने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को हराया था।

जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर से लेकर सुनील नरेन तक सबने गौतम गंभीर की तारीफ की थी और बताया था कि उनके आने के बाद टीम के माहौल में कितना बदलाव आया है। आपको बता दें कि केकेआर ने 3 बार आईपीएल ट्रॉफी उठाई है और हर बार गंभीर का योगदान इसमें रहा है। इससे पहले साल 2012-2014 में जब केकेआर चैंपियन बनी थी तो टीम की कमान गंभीर के पास ही थी।

गंभीर के इस वीडियो में क्या है?

मैं हंसा, जब आप हंसे

मैं रोया, जब आप रोए

मैं जीता, जब आप जीते

मैं हारा, जब आप हारे

मैंने सपना देखा, जब आपने देखा

मैंने कुछ पाया, जब आपने कुछ पाया

मैं कोलकाता हूं और आप में से ही एक हूं।

उन्होंने वीडियो में अपने आगे की यात्रा के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा 'अब वक्त आ गया है कि हम साथ मिलकर अफने लिगेसी बनाएं। वक्त आ गया है एक बड़ी कहानी लिखने का। यह सफल पिंक से ब्ल्यू तक का नहीं है। हम आपस में मिलकर यह तय करते हैं कि हम कभी भी अकेले नहीं चलेंगे।

गंभीर को बीते 9 जुलाई को टीम इंडिया का हेड कोच नियुक्त किया गया था। वह दिसंबर 2027 तक टीम इंडिया के साथ जुड़े रहेंगे। इस दौरान उनके निशाने पर कई आईसीसी ट्रॉफी होंगे। बतौर कोच टीम इंडिया का कार्यकाल श्रीलंका दौरे पर 27 जुलाई से शुरू होने वाला है यही कारण है कि इससे पहले उन्होंने अपने दिल के करीब केकेआर को एक भावुक वीडियो संदेश के जरिए गुड बॉय कह दिया।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article