क्रिकेट

इंग्लैंड के सफल दौरे और एशिया कप से पहले महाकाल के दर्शन करने पहुंचे भारतीय कोच गौतम गंभीर, देखिए VIDEO

Gautam Gambhir In Mahakaleshwar: स्वतंत्रता दिवस पर बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर व मौजूदा समय में टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर सपरिवार भस्मारती में शामिल हुए। पंचामृत अभिषेक से लेकर भस्म आरती देखकर वो काफी खुश दिखाई दिए।

Image

गौतम गंभीर ने सपरिवार महाकालेश्वर के दर्शन किए

Photo : PTI

स्वतंत्रता दिवस पर बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर व मौजूदा समय में टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर सपरिवार भस्मारती में शामिल हुए। पंचामृत अभिषेक से लेकर भस्म आरती देखकर वो काफी खुश दिखाई दिए। गौतम गंभीर कई बार बाबा महाकाल की शरण में पहले भी आ चुके हैं बाबा महाकाल से उन्होंने परिवार व देशवासियों पर आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की है। भस्मारती में अभिनेत्री और गायिका सोनल चौहान भी सम्मिलित हुई।

विश्व प्रसिद्ध महाकाल के दरबार में 15 अगस्त पर महाकाल का आकर्षक श्रंगार किया गया था। बाबा महाकाल के पुजारी परिवार ने बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया भस्म आरती में गौतम गंभीर अपने परिवार के साथ नंदी हॉल में बैठकर शामिल हुए उन्होंने महाकाल का अभिषेक पूजन और श्रृंगार का आनंद लिया।

इस दौरान पूरा परिवार भगवान की भक्ति में लीन दिखाई दिया। गौतम गंभीर तीसरी बार बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे हैं उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से ही बार-बार उनके दर्शन करने का मौका मिलता है उन्होंने बाबा महाकाल से परिवार में खुशहाली देश में खुशहाली की कामना की है।

बाबा महाकाल की भस्मारती में फिल्म अभिनेत्री और गायिका सोनल चौहान भी सम्मिलित हुई। उन्होंने बताया कि पहली बार बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुई हूं इसका अनुभव अलग ही मिला है। ऐसा अनुभव कभी नहीं मिलेगा।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article