क्रिकेट

बदलना पड़ेगा, अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट से पहले पंत और सुदर्शन पर गंभीर का बयान

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट से पहले टीम इंडिया के हेड कोच ने टीम के भविष्य और उसकी योजनाओं पर बात की है। इस दौरान उन्होंने ऋषभ पंत और साई सुदर्शन पर भी बयान दिया है।

Image

गौतम गंभीर (साभार-x)

भारत-अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए टीम के भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से बात की है। साई सुदर्शन को लेकर कोच गंभीर ने कहा है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें नंबर 3 के तौर पर कसिंडर कर रही है और इसके लिए उन्हें लंबे वक्त तक मौका देना चाहती है। गंभीर के इस बयान से साफ है कि पुजारा के बाद टीम मैनेजमेंट सुदर्शन में नंबर 3 का विकल्प तलाश रही है। हेड कोच ने साफ किया कि देवदत्त पडिक्कल की जगह फिलहाल उन्हें नंबर 3 के लिए तरजीह दी जाएगी।

गंभीर ने ऋषभ पंत के बारे में भी बयान दिया है। पंत को इस सीरीज से पहले लीडरशिर रोल से हटा दिया गया था। अब कोच गंभीर ने उनके बल्लेबाजी पर बयान दिया है। गंभीर ने कहा 'हम नहीं चाहते हैं कि पंत अपने खेलने के तरीकों में बदलाव करें, लेकिन कभी-कभी आपको मैच के हिसाब से बैटिंग करनी होती है।

हमें तैयारी में ज्यादा ध्यान देना होगा

घर पर दो सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के खेलने पर सवाल खड़े किए गए थे। इतना ही नहीं, रेड बॉल क्रिकेट में गंभीर की कोचिंग पर भी सवाल उठे हैं। इसको लेकर कोच गंभीर ने स्वीकारा है कि टेस्ट में बेहतर करने के लिए टीम को ज्यादा मेहनत करनी होगी। हमें विश्वास है कि हमारी टीम WTC जीत सकती है। हमारी टीम में हंगर की कोई कमी नहीं है। इसके अलावा गंभीर ने कहा है कि इस मैच से हमें चौथे स्पिनर के खिलाने पर क्लियरिटी मिलेगी। भारतीय टीम टेस्ट के लिए अगला दौरा श्रीलंका का करने वाली है और इससे पहले गंभीर चाहते हैं कि स्पिन गेंदबाजी को मजबूत किया जाए। श्रीलंका दौरे के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टॉप-2 में फिनिश करने की दौड़ शुरू हो जाएगी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article