क्रिकेट

WTC फाइनल में राहुल नहीं हैं गंभीर की पसंद, शास्त्री ने किया था बतौर विकेटकीपर केएल का समर्थन

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 20, 2023, 02:51 PM IST

WTC Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन ओवल में होने वाले WTC फाइनल में टीम इंडिया का विकेटकीपर कौन होगा, इसको लेकर गौतम गंभीर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रवि शास्त्री की पसंद के उलट अपनी पसंद बताई है। उन्होंने विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल का सपोर्ट नहीं किया है।

Image

केएल राहुल

Photo : Twitter

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC 2023 का फाइनल खेला जाएगा। यह मुकाबला 7-11 जून के बीच ओवल लंदन में खेला जाएगा। भारतीय टीम जहां लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया को पहली बार फाइनल में पहुंचने का मौका मिला है। 20 साल बाद दोनों टीम आईसीसी के फाइनल में भिड़ेगी और दोनों में से कोई भी टीम कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी और परफैक्ट प्लेइंग इलेवन के साथ उतरने की कोशिश करेगी।

ऐसे में टीम इंडिया को बतौर विकेटकीपर किसे टीम में रखना चाहिए इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर और पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री जहां केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में रखने की बात कर रहे हैं तो वहीं गौतम गंभीर की पसंद उनसे अलग है।

गंभीर ने केएस भरत पर लगाया दांव

पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर के अनुसार टीम इंडिया को एक विशेषज्ञ विकेटकीपर को लेकर उतरना चाहिए। उन्होंने कहा 'यदि भारतीय टीम मैनेजमेंट केएल राहुल को इंग्लैंड में अच्छे रिकॉर्ड के कारण प्लेइंग इलेवन में रखना चाहते हैं तो बतौर बल्लेबाज रख सकते हैं बतौर विकेटकीपर नहीं।

केएस भरत के प्रदर्शन पर गंभीर

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में केएस भरत के प्रदर्शन को लेकर गौतम गंभीर ने कहा 'इन चार मैच में केएस भरत की बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग को लेकर जजमेंट नहीं दिया जा सकता क्योंकि इस सीरीज में तो भारत के टॉप ऑर्डर ने भी अच्छी बल्लेबाजी नहीं की है।

गंभीर ने आगे कहा 'टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर की भूमिका बड़ी होती है और अगर एक भी कैच छूट जाए तो मैच का रुख बदल सकता है। इसलिए इसमें एक स्पेशलिस्ट विकेटकीपर के तौर पर उतरना ही सही रहेगा। अगर पार्ट टाईम विकेटकीपर कैच छोड़ेगा तो आप 5 दिन तक पछताएंगे कि आपने क्यों नहीं स्पेशललिस्ट विकेटकीपर कौ मौका दिया। इसलिए ऐस बड़े इवेंट में जरूरी हो जाता है कि आप पूरी तैयारी से उतरें।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article