क्रिकेट

श्रीलंका की चालबाजी, गंभीर के निरीक्षण के बाद ग्राउंडस्टाफ ने गॉल की पिच में किए कई बदलाव

गॉल में 15 अगस्त से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच से पहले पिच चर्चा का विषय बन गई है। बुधवार (12 अगस्त) को भारत के हेड कोच गौतम गंभीर के इंस्पेक्शन के कुछ ही घंटों बाद ग्राउंडस्टाफ ने पिच में कई बदलाव किए। श्रीलंका टेस्ट मैच जीतने के लिए हर हथकंडे अपना रहा है।

Image

गॉल पिच पर बहस। फोटो- अंकन कर

गॉल। गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच भारत और श्रीलंका के बीच शनिवार (15 अगस्त) से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले ही सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गई है। बुधवार (12 अगस्त) को भारत के हेड कोच गौतम गंभीर के इंस्पेक्शन के कुछ ही घंटों बाद ग्राउंडस्टाफ ने पिच में कई बदलाव किए। इसके अलावा श्रीलंका ने बुधवार को मैदान पर बंद कमरे में प्रैक्टिस सेशन किया, जिसमें मीडिया और आम लोगों को खेलने की जगह से दूर रखा गया।

श्रीलंका के प्रैक्टिस सेशन के दौरान, गंभीर और भारत के बैटिंग कोच सीतांशु कोटक पिच का जायजा लेने के लिए थोड़ी देर के लिए मैदान पर गए। दोनों के लिए सतह का जायजा लेने के लिए कवर हटाया गया और उनके जाने के बाद उसे जल्दी से ठीक कर दिया गया। भारतीय कोचिंग जोड़ी के दौरे ने शुरुआती टेस्ट के लिए भारत के कॉम्बिनेशन को तय करने में पिच के महत्व को दिखाया।

पिच में किए कई बदलाव

दिलचस्प बात यह है कि गंभीर और कोटक के जाने के दो घंटे से भी कम समय में मेन कवर हटा दिया गया और ग्राउंडस्टाफ एक लॉन मोवर ले आए। सॉफ्ट रोलर लाने से पहले मोवर को 22-यार्ड स्ट्रिप पर कई बार चलाया गया। फिर कवर वापस लगाने से पहले पिच को कुछ देर धूप में खुला छोड़ दिया गया। श्रीलंका टेस्ट मैच जीतने के लिए हर हथकंडे अपना रही है।

मौसम भारत के लिए एक और चिंता का विषय

पिच ही अकेली वजह नहीं है जो इंडियन कैंप को परेशान करे हुए। टेस्ट के दौरान मौसम का भी रोल हो अहम हो सकता है। जब से इंडियन टीम अपने सी-फेसिंग रिसॉर्ट में पहुंची है, तब से गॉल के आसपास भारी बारिश हो रही है। बुधवार को मौसम काफी साफ और धूप वाला था, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश का अनुमान है। कोई भी रुकावट शायद सरफेस के नेचर पर असर डाल सकती है और इंडिया के सिलेक्शन कैलकुलेशन में एक और वैरिएबल जोड़ सकती है।

    Ankan Kar
    Ankan Karauthor

    अंकन कर बतौर खेल पत्रकार के रूप में 10 साल देश के बड़े मीडिया संस्थानों से जुड़े हैं। एमएस धोनी के फैन अंकन बगैर किसी विवाद के अपना काम करने में यकीन करते हैं। अंकन को आप एक्स @ankankar पर फॉलो कर सकते हैं।

    और पढ़ें
    End of Article