क्रिकेट

KKR vs SRH: आज के मैच में बन सकते हैं ये रिकॉर्ड, दहलीज पर नरेन-चक्रवर्ती और रहाणे-ईशान

Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 में गुरुवार, 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपना पहला मुकाबला हार चुकी हैं। ऐसे में वो चाहेंगी कि इस मैच में जरूर जीत हासिल की जाए और पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोला जाए। इस मैच में कुछ बड़े रिकॉर्ड बनेंगे। आइए जानते हैं वो क्या है?

Image

केकेआर बनाम एसआरएच मैच में बनेंगे रिकॉर्ड।

KKR vs SRH IPL Match: कोलकाता और हैदराबाद के बीच का रोमांचक मुकाबला KKR के होम ग्राउंड कोलकाता में है। ऐसे में मेजबान टीम उसका फायदा उठा सकती है। वहीं, SRH के पास भी ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर मैच का पासा पलटने का माद्दा रखते हैं। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड का चला तो बड़े से बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त हो जाएंगे। इस मैच में कुछ बड़े रिकॉर्ड बन सकते हैं, जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में जब केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे मैदान पर टॉस करने उतरेंगे तो वह एक खास उपलब्धि हासिल करेंगे। KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे का यह 200वां आईपीएल मैच होगा। रहाणे यह उपलब्धि हासिल करने वाले कुल 11वें खिलाड़ी बन जाएंगे। इनके अलावा सुनील नरेन भी खास दोहरा शतक पूरा करेंगे।

नरेन भी लाइन में

इस मैच में मैदान पर उतरते ही सुनील नरेन भी 200 के क्लब में शामिल हो जाएंगे। नरेन के KKR के लिए 200 T20 मैच हो जाएंगे। अभी तक वो KKR के लिए 199 मुकाबले खेल चुके हैं और अब उनकी निगाहें इस खास कीर्तिमान पर हैं।

चक्रवर्ती पूरे कर सकते हैं 200 विकेट

केकेआर के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती खास दोहरा शतक पूरा कर सकते हैं। अगर इस मैच में तीन विकेट चटका देते हैं तो फिर उनके T20 में 200 विकेट पूरे हो जाएंगे। वरुण चक्रवर्ती के नाम अभी तक टी20 क्रिकेट में 97 विकेट दर्ज हैं।

ईशान किशन बन सकते हैं सिक्सर किंग

सनराइजर्स हैदराबाद के अंतरिम कप्तान ईशान किशन के पास सिक्सर किंग बनने का मौका है। साल 2026 में ईशान किशन ने अभी तक 14 मैच की 14 पारियों में 39 छक्के जड़े हैं। वह तीन छक्के जड़ते ही टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक सिक्स जड़ने वाले वाले दूसरे खिलाड़ बन जाएंगे। इस लिस्ट में फिन एलेन (52) के साथ पहले स्थान पर हैं।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article