क्रिकेट

सैयद किरमानी की आत्मकथा हुई रिलीज, मौके पर पूर्व स्टार क्रिकेटरों का लगा जमावड़ा

साल 1983 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे विकेटकीपर बल्लेबाज सैयद किरमानी ने अपने 75वें जन्मदिन के मौके पर अपनी आत्मकथा का विमोचन किया। इस मौके पर कई पूर्व स्टार खिलाड़ी और नामी हस्तियां मौजूद थीं।

Image

सैयद किरमानी की आत्मकथा का विमोचन

बेंगलुरु: पूर्व क्रिकेटर और दुनिया के बेहतरीन विकेटकीपर्स में से एक सैयद किरमानी ने अपने 75वें जन्मदिन पर अपनी आत्मकथा 'स्टंप्ड' को रिलीज किया। इस अवसर पर 1983 में वर्ल्ड कप की टीम में किरमानी के कप्तान रहे कपिल देव भी खास तौर पर बेंगलुरु पहुंचे। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार, इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति, पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, वी वी एस लक्ष्मण, इरापल्ली प्रसन्ना, भागवत चन्द्रशेखर, बृजेश पटेल जैसे लोगों ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की ।

आत्मकथा में साझा किए हैं कई रोचक किस्से

कपिल देव ने किरमानी के साथ हुई उनकी पहली मुलाकात से लेकर क्रिकेट के सफर से जुड़ी कई बातों को शेयर किया, साथ ही ये भी बताया कि कैसे उनके समय और आज के क्रिकेट में अंतर आ गया है। इस अवसर पर डी के शिवकुमार ने कहा कि आज जब वो इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे है तो वो यहां बतौर उप-मुख्यमंत्री नहीं बल्कि किरमानी के प्रशंसक के रूप में शामिल हुये हैं। बुक रिलीज के इस मौके पर किरमानी ने 75वें जन्मदिन का केक भी काटा और साथ ही किताब पर लोगों को ऑटोग्राफ भी दिये।

घरवाले चाहते थे कि मैं आत्मकथा लिखूं

किरमानी ने आत्मकथा के बारे में कहा,'मेरे घरवाले चाहते थे कि मैं भी लिखूं कि क्या हुआ, कैसे हुआ, कब हुआ, बहुत सी बातें है । 4 साल पहले इस किताब के ऑथर मिले और अब किताब सामने है। आज की जेनरेशन इस किताब से ये जानेगी कि कैसे हमारे पास सुविधा नहीं थी,कोच नहीं थे, सपोर्टिंग स्टाफ नहीं था, फिर भी हम खेल रहे थे। तो वो आश्चर्य से भर जाएंगे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article