क्रिकेट

ICC के पूर्व सीईओ हारून लोर्गट को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब इस लीग से जुड़े

Former ICC CEO Aaron Lorgat New Positions: आईसीसी के पूर्व सीईओ हारून लोर्गट नई भूमिका में नजर आएंगे। अमेरिका की राष्ट्रीय क्रिकेट लीग (एनसीएल) ने उनको अपना आयुक्त नियुक्त किया है। इस लीग का उद्देश्य अमेरिका में क्रिकेट को लोकप्रिय बनाना है।

Image

क्रिकेट मैदान और आईसीसी लोगो। (फोटो- ICC Twitter)

Photo : Twitter

Former ICC CEO Aaron Lorgat New Positions: अमेरिका की राष्ट्रीय क्रिकेट लीग (एनसीएल) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पूर्व सीईओ हारून लोर्गट को अपना आयुक्त नियुक्त किया है। इस लीग का उद्देश्य अमेरिका में क्रिकेट को लोकप्रिय बनाना है। पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर लोर्गट ने 2008 से 2012 तक आईसीसी के सीईओ के रूप में कार्य किया। उनके मार्गदर्शन में तीन विश्व कप का आयोजन हुआ और उन्होंने अंपायरों के फैसले की समीक्षा प्रणाली (डीआरएस), भ्रष्टाचार विरोधी उपायों के विस्तार और एसोसिएट देशों में क्रिकेट के विकास जैसे कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लोर्गट ने एक बयान में कहा, ‘मुझे ऐसे परिवर्तनकारी समय में राष्ट्रीय क्रिकेट लीग के साथ यह भूमिका निभाने का सौभाग्य मिला है। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसमें नए खिलाड़ियों को प्रेरित करने और पूरे अमेरिका में प्रशंसकों को जोड़ने की शक्ति है।’ लोर्गट के नेतृत्व में एनसीएल अपने पहले ‘सिक्सटी स्ट्राइक्स’ टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा जो 60 गेंदों का एक नया प्रारूप है और इसे आईसीसी से स्वीकृति मिली है। इस टूर्नामेंट का आयोजन चार से 14 अक्टूबर तक डलास विश्वविद्यालय में किया जाएगा जिससे यह किसी विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी करने वाली पहली राष्ट्रीय खेल लीग बन जाएगी। एनसीएल को प्रतिदिन लगभग चार हजार दर्शकों के आने की उम्मीद है।

इस साल लीग में दुनिया भर के शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा होंगे जिनमें शाहिद अफरीदी, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, शाकिब अल हसन, रोबिन उथप्पा, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, क्रिस लिन, एंजेलो मैथ्यूज, कोलिन मुनरो, सैम बिलिंग्स और मोहम्मद नबी शामिल हैं। जहीर अब्बास, वसीम अकरम, दिलीप वेंगसरकर, सर विवियन रिचर्ड्स, वेंकटेश प्रसाद, सनथ जयसूर्या, मोइन खान और ब्लेयर फ्रैंकलिन जैसे क्रिकेट के दिग्गज भी मेंटर (मार्गदर्शक) और कोच के रूप में लीग का हिस्सा होंगे।

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article