क्रिकेट

बांग्लादेश महिला क्रिकेट कप्तान जूनियर खिलाड़ियों को पीटती है, पूर्व क्रिकेटर के आरोप से मची खलबली

Bangladesh Women Cricket Controversy: बांग्लादेश की महिला टीम से बाहर चल रही तेज गेंदबाज जहांआरा आलम ने आरोप लगाया है कि कप्तान निगार सुल्ताना जोटी जूनियर क्रिकेटरों की पिटाई करती हैं। देश के क्रिकेट बोर्ड ने हालांकि इस आरोप को निराधार और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए खारिज कर दिया है।

Image

निगार सुल्ताना (Instagram)

बांग्लादेश की महिला टीम से बाहर चल रही तेज गेंदबाज जहांआरा आलम ने आरोप लगाया है कि कप्तान निगार सुल्ताना जोटी जूनियर क्रिकेटरों की पिटाई करती हैं। देश के क्रिकेट बोर्ड ने हालांकि इस आरोप को निराधार और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए खारिज कर दिया है।

बांग्लादेश के दैनिक अखबार 'कलेर कांथो' को दिए साक्षात्कार में आलम ने भारत और श्रीलंका में हुए महिला वनडे विश्व कप में टीम के सातवें स्थान पर रहने के बाद मौजूदा कप्तान, कुछ साथियों, कोचिंग स्टाफ और टीम प्रबंधन पर कई चौंकाने वाले आरोप लगाए।

आलम ने कहा, "यह कोई नई बात नहीं है। जोटी जूनियर खिलाड़ियों को बहुत पीटती है। यहां तक कि विश्व कप के दौरान भी जूनियर खिलाड़ियों ने मुझे बताया कि माफी मांगने पर भी उनकी पिटाई की जाती थी। मुझे कुछ खिलाड़ियों ने बताया कि कल उनकी पिटाई हुई थी। यहां तक कि दुबई दौरे के दौरान भी, उसने एक जूनियर को कमरे में बुलाया और उसे थप्पड़ मार दिया।"

उन्होंने आरोप लगाया कि टीम के अंदर माहौल बहुत खराब है और इसीलिए उन्हें मानसिक स्वास्थ्य कारण से ब्रेक लेना पड़ा था। आलम ने कहा, "मैं अकेली नहीं हूं, बांग्लादेश टीम में हर कोई कमोबेश पीड़ित है। हर किसी की पीड़ा अलग है। टीम में केवल एक या दो खिलाड़ियों को ही अच्छी सुविधा मिलती हैं।"

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने आरोपों को तुरंत खारिज कर दिया। बीसीबी ने एक बयान में कहा, "बीसीबी इन आरोपों का स्पष्ट तौर पर और दृढ़ता से खंडन करता है, जो निराधार, मनगढ़ंत और सच्चाई से परे हैं।"

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article