क्रिकेट

Ajay Jadeja: इस राजघराने के वारिस होंगे पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा, जानिए क्या है पूरा मामला

Former cricketer Ajay Jadeja: भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज अजय जडेजा एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं। इस बार वे अपने प्रदर्शन या कोचिंग को लेकर नहीं, बल्कि राजघराने के वारिस बनने को लेकर चर्चा में हैं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।

Image

अजय जडेजा सहित अन्य सदस्य। (फोटो- Twitter)

Photo : Twitter

Former cricketer Ajay Jadeja: गुजरात के जामनगर से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जामनगर के महाराजा जाम साहेब शत्रुसल्य सिंह जी ने दशहरे के मौके पर बहुत ही बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। उन्होंने पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा को अपना वारिस घोषित किया है। जाम साहेब ने गुजराती भाषा में एक पत्र लिखकर यह जानकारी दी। उन्होंने ज दशहरे पर मैं भी उतना ही खुश हूं, क्योंकि मुझे अपनी एक उलझन का समाधान मिल गया है और इसकी सफलता का श्रेय अजय जड़ेजा को जाता है, जिन्होंने मेरा उत्तराधिकारी बनना स्वीकार कर लिया है।

क्या लिखा था पत्र में

जामसाहब ने सबसे पहले सभी को दशहरा की शुभकामनाएं दी। आगे उन्होंने लिखा कि ऐसा माना जाता है कि दशहरा का दिन वह दिन है जब पांडवों ने अपने अस्तित्व को छिपाने के 14 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे किए और विजय हासिल की। आज दशहरे पर मैं भी उतना ही खुश हूं, क्योंकि मुझे अपनी एक उलझन का समाधान मिल गया है और इसकी सफलता का श्रेय अजय जड़ेजा को जाता है, जिन्होंने मेरा उत्तराधिकारी बनना स्वीकार कर लिया है। अजय जाडेजा द्वारा जामनगर के लोगों की सेवा की जिम्मेदारी उठाना वास्तव में जामनगर के लोगों के लिए एक वरदान है। उन्होंने कहा कि मैं अजय जड़ेजा का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

जडेजा का ऐसा रहा है इंटरनेशनल करियर

1992 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले अजेय जडेजा भारत के लिए 211 मैच खेले हैं। उन्होंने 196 वनडे मैचों में 69.79 की स्ट्राइक रेट से कुल 5359 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 30 अर्धशतक जड़े थे। इसी तरह 15 टेस्ट मुकाबले में 39.37 की स्ट्राइक रेट से 576 रन बनाए हैं। उन्होंने 4 अर्धशतकीय पारी खेली थी। जडेजा का वनडे में 119 रन और टेस्ट में 96 रन हाईएस्ट पारी रहा था।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article