क्रिकेट

IND vs NZ: टी20I वर्ल्ड कप से पहले गरजा कीवी ओपनर का बल्ला, 51 गेंद पर जड़ा तूफानी शतक

न्यूजीलैंड की टीम फिलहाल भारत दौरे पर है। तीन मैचों की वनडे सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। निर्णायक मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें 5 मैचों की टी20 सीरीज में आमने-सामने होंगी। इस सीरीज से पहले टीम से बाहर चल रहे फिन एलन ने दमदार शतक जड़ दिया है।

Image

कीवी बल्लेबाज ने जड़ा शतक- फोटो- BBL

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत दौरे के लिए घोषित की गई न्यूजीलैंड की टी20I टीम से नजरअंदाज किए गए फिन एलन ने बीबीएल में धमाकेदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने तूफानी शतक ठोककर चयनकर्ताओं को करारा जवाब दिया है। हालांकि, उन्हें भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कीवी टीम में शामिल किया गया है।

न्यूजीलैंड की टीम फिलहाल भारत दौरे पर है। तीन मैचों की वनडे सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। निर्णायक मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें 5 मैचों की टी20 सीरीज में आमने-सामने होंगी।

51 गेंद पर ठोकी सेंचुरी

इस दौरे के लिए न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलन को सेलेक्टर्स ने टीम में जगह नहीं दी, जिसके जवाब में एलन ने तूफानी शतक जड़ा। बिग बैश लीग खेल रहे 26 साल के इस कीवी बल्लेबाज ने सिर्फ 51 गेंदों में ताबड़तोड़ सेंचुरी ठोककर तहलका मचाया।

KKR के लिए खेलते हैं IPL

ओपनिंग करने आए फिन एलन ने 53 गेंदों में 101 रन की पारी खेली। उन्होंने मेलबर्न के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए खूब चौके-छक्के उड़ाए। KKR के लिए IPL खेलने वाले फिन एलन ने 190 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 5 चौके और 8 छक्के ठोके।

एलन की इस पारी के दम पर ही पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 219 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। फिन एलन के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़े रन नहीं बना सका। वर्ल्ड कप से पहले फिन एलन का फॉर्म में आना कीवी टीम के लिए खुशखबरी है।

न्यूजीलैंड की टी20 विश्व कप 2026 टीम

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम:- मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रैसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी।

रिजर्व: काइल जैमीसन
Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article