क्रिकेट

EXPLAINED: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में क्यों नहीं खेल रहे हैं जसप्रीत बुमराह? जानें वजह

Why Jasprit Bumrah not playing: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दरअसल टीम ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम की प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया है। आइए जानते हैं कि बुमराह को क्यों बाहर किया गया है।

Image

जसप्रीत बुमराह (फोटो-AP)

Why Jasprit Bumrah is not playing today: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज (2 जुलाई 2025) से खेला जा रहा है। इस मैच का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम स्थित एजबेस्टन में किया जा रहा है। इस श्रृंखला के पहले मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है ऐसे में वे इस विजयी रथ को जारी रखना चाहेंगे वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम सीरीज में बराबरी के इरादे से उतरने वाली है। इस मैच में जब टॉस हुआ तो हर कोई हैरान रह गया। दरअसल भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल नहीं था। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह

क्यों नहीं खेल रहे हैं जसप्रीत बुमराह

भारतीय टीम के इस दौरे पर सबसे अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं और फैंस चाहेंगे कि वे हर मैच खेलें। लेकिन बुमराह और टीम मेनेजमेंट ने ये दौरे से पहले ही साफ कर दिया था कि बुमराह का शरीर उन्हें 5 मैच नहीं खेलने दे सकता है ऐसे में उन्हें आराम देना जरूरी है। चीम मैनेजमेंट ने ऐसे में 10 जुलाई से लॉर्ड्स में होने वाले टेस्ट के मद्देनजर इस मैच में बुमराह को आराम दिया है।

पहले मैच में किया था दमदार प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह ने पहले टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने पहले मैच में पहली पारी में 5 विकेट लिए थे और इंग्लैंड के लिए मुश्किल खड़ी कर दी थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (IND vs ENG Playing XI)

भारत : यशस्‍वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (c), ऋषभ पंत (wk), करूण नायर, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जाडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्‍मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्‍णा

इंग्लैंड :: ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, ऑली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्‍टोक्‍स (c), जेमी स्मिथ (wk), क्रिस वोक्‍स, ब्रायडन कार्स, जॉश टंग, शोएब बशीर।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article