क्रिकेट

EXPLAINED: जीएसटी दरों में बदलाव के बाद अब IPL के मैच लाइव देखना क्यों हो गया है महंगा?

IPL Tickets Price: स्टेडियम जाकर आईपीएल के मैचों का आनंद उठाने वाले फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल इस टूर्नामेंट की टिकटों पर जीएसटी बढ़ गया और अब इस पर 40 प्रतिशत टेक्स लगने वाला है।आइए जानते हैं अब कितने ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं और क्यों ये बदलाव हो रहा है।

Image

आईपीएल के फैंस को इतनी महंगी पड़ेगी टिकट (फोटो- BCCI/IPL)

IPL Tickets Price: वस्तु एवं सेवा कर (GST) परिषद ने 3 सितंबर (बुधवार) को 10 घंटे से ज़्यादा चली अपनी 56वीं बैठक में आठ साल पुरानी कर व्यवस्था में कई बड़े सुधारों को मंज़ूरी दे दी है। 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्रियों की मौजूदगी वाली इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की। जीएसटी के बदलावों के बाद हालांकि कई वस्तुओं के दाम कम हो गए हैं, लेकिन आईपीएल प्रशंसकों के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल अब उन्हें मैच देखने के लिए अपनी जेब से और भी ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं अब कितने ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं और क्यों ये बदलाव हो रहा है।

आईपीएल टिकटों पर जीएसटी में भारी वृद्धि

भारत सरकार ने आईपीएल टिकट दरों पर जीएसटी 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि नए कर सुधारों में आईपीएल को तंबाकू उत्पादों और सट्टे के साथ एक लग्जरी उत्पाद के रूप में देखा गया है। परिषद में लंबी चर्चा के बाद इस तरह की घटनाओं के लिए नया स्लैब तय किया गया और इसमें आईपीएल की टिकटों को जोड़ना इस लीग के फैंस के लिए बुरी खबर है।

इतनी महंगी हो जाएंगी टिकट

जीएसटी की बढ़ोतरी से टिकटें अब महंगी हो जाएगी। इसका मतलब यह है कि 1000 रुपये का टिकट, जिस पर पहले जीएसटी जोड़ने के बाद 1280 रुपये खर्च होते थे, अब 1400 रुपये का हो जाएगा। 500 रुपये का टिकट अब जीएसटी जोड़ने के बाद 700 रुपये का होगा, जबकि 2000 रुपये का टिकट 2800 रुपये का हो जाएगा। 1500 रुपये का टिकट, जो पहले 1920 रुपये में आता था, अब 2100 रुपये का होगा, जबकि 2500 रुपये का टिकट अब 3200 रुपये से बढ़कर 3500 रुपये हो जाएगा। बड़ी संख्या में टिकट बुक करने वाले प्रशंसकों या एक साथ मैच देखने जाने वाले परिवारों के लिए कुल खर्च में तेजी से इजाफा हो सकता है और वे ज्यादा पैसे खर्च ना करना चाहे तो मैच कि टिकटों की बिक्री पर भी बुरा असर देखने को मिल सकता है।

क्या अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय मैचों की भी बढ़ेंगी कीमतें?

जीएसटी परिषद ने ये साफ कर दिया है कि यह वृद्धि केवल आईपीएल और अन्य हाई-एंड स्पोर्टिंग इवेंट्स पर लागू होती है। नियमित क्रिकेट मैचों, चाहे वह अंतरराष्ट्रीय हो या घरेलू उसके लिए कर की दर पहले की तरह 18% बनी रहेगी। ऐसे में भारत के मैचों का लाभ फैंस आसानी से पहले जैसी कीमतों पर ही ले सकते हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article