क्रिकेट

INDW vs ENGW: इंग्लैंड ने दूसरे टी20 मुकाबले में भारत को मात देकर किया सीरीज पर कब्जा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 9, 2023, 10:20 PM IST

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ घर पर लगातार तीसरी बार टी20 सीरीज में हार का मुंह देखना पड़ा है। वानखेड़े में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में मेहमान टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की।

Image

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम( साभार ECB)

Photo : Twitter

मुंबई: इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में 4 विकेट के अंतर से मात देकर तीन मैच की सीरीज पर कब्जा कर लिया है। विजयी लक्ष्य को इंग्लैंड ने 11.2 ओवर में हासिल कर लिया। इंग्लैंड ने भी भारत की कसी हुई गेंदबाजी के खिलाफ 6 विकेट छोटे से लक्ष्य को हासिल करने में गंवा दिए। 61 रन पर 2 विकेट के स्कोर पर पहुंचने के बाद अगले 20 रन बनाने में इंग्लैंड ने 4 विकेट गंवा दिए। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इंग्लैंड़ भारत का सूपड़ा साफ करने और भारतीय टीम अपनी साथ बचाने उतरेगी।

इंग्लैंड की रही खराब शुरुआत,कैप्सी-ब्रंट ने संभाला

81 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत खराब रही। 2 विकेट मेहमान टीम ने 19 के स्कोर पर गंवा दिए ते। इसके बाद एलिस कैप्सी और नैट स्कीवर ब्रंट ने स्कोर को 61 रन तक पहुंचाया। लेकिन आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर पूजा वस्त्राकर ने ब्रंट को आउट करके साझेदारी को तोड़ा लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। भारतीय टीम ने उसके बाद जल्दी जल्दी तीन विकेट और चटकाए। दीप्ति शर्मा ने लगातार दो विकेट चटकाकर स्कोर को 73 रन पर 6 विकेट कर दिया। लेकिन जीत के लिए बाकी बचे 8 रन इंग्लैंड ने बना लिए और मैच के साथ सीरीज पर भी कब्जा कर लिया।

80 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 16.2 ओवर में 80 रन पर ढेर हो गई। जेमिमा रोड्रिग्ज के अलावा और कोई भारतीय खिलाड़ी पिच पर पैर नहीं जमा सका। जेमिमा ने 30 और स्मृति मंधाना ने 10 रन की पारी खेली। इसके अलावा और कोई बल्लेबाज दो अंक के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका।

17 रन पर गंवाए भारत ने दो विकेट

इंग्लैंड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले ही ओवर से भारतीय टीम पर दबाव बनाया। मैच की दूसरी ही गेंद पर शेफाली वर्मा चार्ली डीन की गेंद पर एलबीडब्लू हो गईं। वो अपना खाता भी नहीं खोल पाईं। इसके बाद चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर स्मृति मंधाना 10 रन बनाकर डीन का दूसरा शिकार बनीं। भारतीय टीम का स्कोर 17 रन पर दो विकेट हो गया।

इंग्लैंड ने की शानदार गेंदबाजी

इस खराब शुरुआत के बाद एक छोर जेमिमा रोड्रिग्ज ने संभाला और दूसरे छोर से तू चल मैं आई वाला खेल शुरू हो गया। देखते देखते पूरी टीम 80 रन पर ढेर हो गई। इंग्लैंड के लिए 2-2 विकेट चार्ली डीन, लॉरेन बेल, सोफी एक्लेस्टो, सारा ग्लेन को मिले। वहीं एक-एक सफलता नैट स्कीवर ब्रंट और फ्रेया केंप को मिली। भारतीय टीम का यह टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे कम और टी20आई में अपना तीसरा सबसे कम स्कोर खड़ा किया।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article