ENG vs SA Live Streaming: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच लंदन में गुरुवार को वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम हर हाल में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।इंग्लैंड की टीम तीन मुकाबलों की इस सीरीज में 0-1 से पीछे है। लीड्स में खेले गए सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को सात विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। ऐसे में इंग्लैंड ने अगर दूसरा मुकाबला भी गंवा दिया, तो मेजबान टीम सीरीज से हाथ धो बैठेगी।इस मुकाबले में जो रूट और बेन डकेट बतौर बल्लेबाज इंग्लैंड को मजबूती देते नजर आ सकते हैं। वहीं, गेंदबाजी में आदिल राशिद और साकिब महमूद विपक्षी टीम को परेशान कर सकते हैं।
साउथ अफ्रीका को बल्लेबाजी में मैथ्यू ब्रीत्जके और टेंबा बावुमा से खासा उम्मीदें हैं। वहीं, गेंदबाजी में केशव महाराज और लुंगी एनगिडी मुकाबले का पासा पलटने का माद्दा रखते हैं।लॉर्ड्स की पिच पर शुरुआत में बल्लेबाजी आसान होती है। तेज गेंदबाज नई गेंद से मूवमेंट हासिल कर सकते हैं। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीमी होती जाती है। यहां से स्पिनर्स के लिए शानदार मौका बनता है। इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी चुनने पर विचार कर सकती है। आइए जानते हैं मैच को कहां लाइव देखा जा सकता है।
कब खेला जाएगा साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे (ENG vs SA 2nd ODI Date)
साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे 4 सितंबर, गुरुवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे (ENG vs SA 2nd ODI Venue)
साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे (ENG vs SA 2nd ODI Timing)
साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे भारतीय समयनुसार शाम 5.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानि 5 बजे होगा।
टीवी पर कहां देखें साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे (ENG vs SA 2nd ODI On TV)
साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे टीवी पर इसे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
कहां देखें साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (ENG vs SA 2nd ODI Live Streaming)
साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड (Fancode) ऐप या वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड स्क्वॉड-
साउथ अफ्रीका टीम (South Africa Team)-तेंबा बावुमा (कप्तान), कार्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, टोनी डीजॉर्जी, केशव महाराज, क्वेना मफाका, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, कगिसो रबाडा, रियान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स।
इंग्लैंड टीम (England Team)- हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर)।
