क्रिकेट

श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, ओवर्टन की हुई वापसी

श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज के लिए इंग्लैंड ने टीम का ऐलान कर दिया है। हैरी ब्रूक की कप्तानी में जेमी ओवर्टन की वापसी हुई है। दो नए खिलाड़ियों को पहली बार मौका मिला है।

Image

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (साभार-ANI)

श्रीलंका के खिलाफ आगामी व्हाइट बॉल सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट ने 16 सदस्यी स्क्वॉड का ऐलान कर दिया। टीम की कमान हैरी ब्रूक के पास है। इस टीम में ऑलराउंडर जेमी ओवर्टन की वापसी हुई है जो चोट के कारण भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज से बाहर हो गए थे। सलामी बल्लेबाज एनेउरिन डोनाल्ड को पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है, जबकि तेज गेंदबाज हेनरी क्रोकोम्बे को पहली बार वनडे टीम के लिए चुना गया है। सैम करन और फिल सॉल्ट इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। जैकब बेथल रिहैब से गुजर रहे हैं।

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ घरेलू व्हाइट बॉल सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में मेहमान टीम को 4-0 से और वनडे सीरीज में 2-1 से हराया था। वहीं, श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज जीती, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा।

इंग्लैंड और श्रीलंका दोनों टीमों के बीच पहले 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी और फिर इतने ही मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। पहला मुकाबला 15 सितंबर को साउथैम्पटन में खेला जाएगा। वनडे सीरीज 22 सितंबर से 27 सितंबर के खेली जाएगी। श्रीलंका ने इस सीरीज के लिए पहले ही टीम का ऐलान कर दिया था, लेकिन कप्तान कुसल मेंडिस चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए।

इंग्लैंड की टी20 टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, लियाम डॉसन, एनेउरिन डोनाल्ड, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवर्टन, आदिल राशिद, जोश टंग।

इंग्लैंड की वनडे टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, सन्नी बेकर, जोस बटलर, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्बे, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवर्टन, आदिल राशिद, जो रूट, जोश टंग।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article