क्रिकेट

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के लिए आई अच्छी खबर, फिट हुआ धाकड़ सलामी बल्लेबाज

भारत के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में 0-3 के अंतर से हार के बाद चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने के लिए पाकिस्तान पहुंचने के बाद इंग्लैंड के खेमे से अच्छी खबर आई है।

Image

बेन डकेट

Photo : AP

लंदन: इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट 19 फरवरी से शुरू हो रही चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले फिट घोषित हो गए हैं। डकेट को भारत के खिलाफ अहमदाबाद में बुधवार को आखिरी वनडे के दौरान फील्डिंग करते हुए ग्रोइन में चोट लगी थी। उनका स्कैन कराया गया जिससे पता चला कि चोट गंभीर नहीं है।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा,'बायें ग्रोइन की चोट के स्कैन से पुष्टि हो गई है कि इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट फिट हैं और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये उपलब्ध हैं।'

इंग्लैंड को भारत ने तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में 3-0 से हराया था। इससे पहले टी20 श्रृंखला में उसे 1-4 से पराजय झेलनी पड़ी। चैम्पियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड को पहला मैच 22 फरवरी को खेलना है। ईसीबी ने कहा,'इंग्लैंड टीम 18 फरवरी को पाकिस्तान पहुंचेगी। उसे 22 फरवरी को लाहौर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच खेलना है।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article