IPL 2023, Sam Billings: जेम्स एंडरसन जैसे कई इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी इतिहास में आईपीएल ना खेलने का फैसला ले चुके हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देने का फैसला किया और दुनिया की सबसे महंगी टी20 लीग आईपीएल से पीछे हट गए। अब इस कड़ी में इंग्लैंड का एक और खिलाड़ी शामिल हो गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स ने भी यही फैसला लिया है।
सैम बिलिंग्स ने इस साल के शुरू में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से आठ मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 169 रन बनाए। उन्होंने 2016 में आईपीएल में पदार्पण किया था। बिलिंग्स ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने एक कड़ा फैसला किया है। मैं अगले आईपीएल में नहीं खेलूंगा। मैं इंग्लैंड में गर्मियों के सत्र में कैंट के लिए लंबे प्रारूप की क्रिकेट में खेलने पर ध्यान देना चाहता हूं।’’

SB
उन्होंने कहा,‘‘ मुझे मौका देने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स का आभार। मैंने उसके साथ बिताए गए हर पल का आनंद लिया। उम्मीद है कि भविष्य में फिर से मैं आपके लिए खेलूंगा।’’
बिलिंग्स ने खिलाड़ियों को अपनी टीम में बनाए रखने के लिए तय की गई समयसीमा से एक दिन पहले आईपीएल से हटने की घोषणा की। गौरतलब है कि 15 नवंबर से पहले सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी टीमों को उन खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी है जिनको वे रिटेन या रिलीज करना चाहते हैं।
