क्रिकेट

ENG vs NZ 3rd Test Day three Highlights: न्यूजीलैंड के 438 ने जवाब में इंग्लैंड का करारा जवाब, डकेट ने शतक जड़कर कराई धमाकेदार वापसी

न्यूजीलैंड की टीम को नॉटिंघम में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट की पहली पारी में 438 रन पर ढेर करने के बाद मेजबान इंग्लैंड ने बेन डकेट की शानदार और तेज शतकीय पारी की बदौलत करारा जनाब दिया है। जानिए कैसा रहा दूसरे दिन के खेल का हाल?

Image

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड

नॉटिंघम: बेन डकेट की अगुवाई में इंग्लैंड ने तीन मैच की टेस्ट सीरीज के अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के 438 रन के जवाब करारा जवाब दिया। डकेट की 113 रन की शतकीय पारी की बदौलत दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 45 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 223 रन बना लिए हैं। जैकब बैथेल 74 और जो रूट 21 रन बनाकर नाबाद है। पहली पारी में इंग्लैंड की टीम अभी भी 215 रन पीछे है।

खराब शुरुआत के बाद डकेट- बैथेल ने संभाली पारी

कीवी टीम के पहली पारी में 438 रन पर ढेर होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम को सलामी बल्लेबाज एमिलो गे(0) के रूप में शुरुआती झटका लगा। इसके बाद डकेट ने हमेशा की तरह आक्रामक रुख अपनाया और चायकाल से पहले अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। एमिलियो गे को विल ओ’रूर्के ने विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच करा दिया। वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए।दूसरे छोर पर उन्हें जैकब बैथेल का साथ मिला। जब वह आठ रन पर थे तब नाथन स्मिथ की गेंद पर तीसरे स्लिप में खड़े हेनरी निकोल्स ने उनका कैच छोड़ दिया था। दूसरे छोर पर जैकब बेथेल 16 रन बनाकर खेल रहे थे।

डकेट बैथेल के बीच हुई शतकीय साझेदारी

चायकाल के बाद बेन डकेट और जैकब बैथेल ने मोर्चा संभाला और तेजी से अपना अर्धशतक 40 गेंद में 10 चौके के साथ पूरा कर लिया। इसके बाद डकेट और बैथेल ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी कर ली। बैथेल ने 60 गेंद में अपना पचासा 8 चौके की मदद से पूरा किया। इंग्लैंड ने 25 ओवर में 150 रन के आंकड़े को पार कर लिया। डकेट ने इसके बाद अपना टेस्ट शतक 88 गेंद में 18 चौके की मदद से पूरा कर लिया। 187 के स्कोर पर डकेट को नाथन स्मिथ ने बोल्ड करके दूसरा झटका इंग्लैंड को दिया। इसके बाद रूट और बैथेल ने दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड को 2 विकेट पर 223 रन तक पहुंचवा दिया। बैथेल 74 और रूट 21 रन बनाकर नाबाद हैं।

पहली पारी में बनाए 438 रन

इससे पहले न्यूजीलैंड ने सुबह अपनी पहली पारी चार विकेट पर 361 रन से आगे बढ़ाई। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (70 रन पर चार विकेट) ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 250वां विकेट हासिल किया। टॉम लैथम (151) और डेवोन कॉनवे (157) ने पहले विकेट के लिए 317 रन की विशाल साझेदारी की जिससे पहले दिन इंग्लैंड पर भारी दबाव था। इंग्लैंड ने हालांकि पहले दिन के आखिरी ओवरों में चार विकेट लेकर वापसी की अच्छी कोशिश की। स्टोक्स ने दूसरे दिन पहले सत्र में तीन और विकेट लेकर इसे जारी रखा।

गेंदबाजों ने कराई इंग्लैंड की वापसी

भीषण गर्मी में खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान ने डैरिल मिचेल (11) को विकेटकीपर जेमी स्मिथ के हाथों कैच आउट करवाकर दिन की पहली सफलता हासिल की। इसके बाद उन्होंने नाइटवॉचमैन विल ओरूर्के (19) को पवेलियन भेजा जिन्होंने एमिलियो गे को कैच दिया। स्टोक्स ने मिचेल सैंटनर (04) को बाउंसर पर आउट करके अपना 250वां विकेट लिया। सैंटनर ने डीआरएस लिया, लेकिन टीवी रिप्ले ने पुष्टि की कि गेंद उनके दस्ताने को चूमकर गली में खड़े जैकब बेथेल के पास पहुंची थी। स्टोक्स इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। जोफ्रा आर्चर और शोएब बशीर ने दो-दो विकेट लिए।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article