क्रिकेट

महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड ने टीम का किया ऐलान, चार्ली डीन को मिली बड़ी जिम्मेदारी

मेजबान इंग्लैंड ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। महिला टी20 वर्ल्ड कप टीम की कमान दिग्गज खिलाड़ी नैट साइवर-ब्रंट संभालेंगी, जबकि चार्ली डीन को उप-कप्तान बनाया गया है। तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी टीम में जगह मिली है।

Image

महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान। फोटो- ICC

इंग्लैंड की मेजबानी में 12 जून से महिला टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। इस मेगा इवेंट को शुरू होने में एक महीने से ज्यादा का समय बचा हुआ है। हालांकि, इससे पहले इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। महिला टी20 विश्व कप के लिए स्क्वाड का ऐलान करने वाली पहली टीम बन गई है।

टीम की कमान नैट साइवर-ब्रंट को मिली है। वहीं, चार्ली डीन को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। वहीं, अभी तक एक भी इंटरनेशनल मैच न खेलने वाली तीन अनकैप्ड खिलाड़ी को भी टीम में शामिल किया गया है। 18 साल की स्पिनर टिली कोर्टीन-कोलमैन, इस्सी वोंग और लॉरेन फिलर को महिला टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में पहली बार जगह दी गई है। वहीं, डैनी व्याट-हॉज अपना आठवां टी20 विश्व कप खेलेंगी।

तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह

तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी लॉरेन बेल पर है। लॉरेन का साथ नैट साइवर-ब्रंट देंगी। फ्रेया केम्प दोनों की मदद करेंगी। इंग्लैंड ऑलराउंड खिलाड़ियों को ज्यादा शामिल किया है। इसमें एलिस कैप्सी, डैनी व्याट-हॉज, लॉरेन फिलर और लिन्से स्मिथ शामिल है। स्पिन की जिम्मेदारी चार्ली डीन और सोफी एक्लेस्टोन पर होगी। जरूरत पड़ने पर एलिस कैप्सी, लिन्से स्मिथ से भी गेंदबाजी कराई जा सकती है।

12 टीमें लेंगी हिस्सा

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। यह टूर्नामेंट का 10वां संस्करण होगा, जिसमें टीमों की संख्या 10 से बढ़ाकर 12 कर दी गई है और ये टीमें 6-6 के दो ग्रुप में हैं। महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरूआत 12 जून को होगी और इसका फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को खेला जाएगा।

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ग्रुप-

ग्रुप-1: भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश नीदरलैंड्स।

ग्रुप-2: वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड।

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए इंग्लैंड की टीम:-

नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, टिली कोर्टीन-कोलमैन, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फिलर, डैनी गिब्सन, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, हीथर नाइट, लिन्से स्मिथ, इस्सी वोंग, डैनी व्याट-हॉज।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article