ENG vs PAK, England vs Pakistan 3rd Test Match Match LIVE telecast: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच निर्णायक मुकाबले का आगाज गुरुवार से होगा। दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 24 अक्टूबर से खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने जीत हासिल कर 1-0 से बढ़त हासिल की थी, जबकि सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने जीत हासिल कर सीरीज को 1-1 से बराकर कर दिया। अब दोनों टीमों की नजर जीत पर है। सीरीज के दूसरे मुकाबले में कामरान गुलाम ने शतकीय पारी खेली थी, जबकि सईम अय्यूब ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं, इंग्लैंड के बेन डकेट ने शतकीय पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दूसरी पारी में पाकिस्तान के सलमान आगा ने अर्धशतकीय पारी खेली। इंग्लैंड के खिलाड़ी दूसरी पारी में बड़ी पारी नहीं खेल पाए।
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला कब से खेला जाएगा (England vs Pakistan 3rd Test Match Date)
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला गुरुवार (24 अक्टूबर 2024) से खेला जाएगा।
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला कहां खेला जाएगा। (England vs Pakistan 3rd Test Match Venue)
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (England vs Pakistan 3rd Test Match Time)
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला भारतीय समयानुसार 10.30 AM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 10.00 AM बजे होगा।
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरे टेस्ट मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (England vs Pakistan 3rd Test Match On Tv)
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरे टेस्ट मुकाबले का स्काई स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारण किया जाएगा।
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरे टेस्ट मुकाबले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (England vs Pakistan 3rd Test Match Live Streaming)
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरे टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड, तमाशावेब ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।
