क्रिकेट

ENG vs NZ 2nd Test Day 4 Highlights: रोमांचक मोड़ पर दूसरा टेस्ट, न्यूजीलैंड जीत से 5 विकेट और इंग्लैंड 281 रन दूर

ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। कीवी टीम जीत से 5 विकेट और इंग्लैंड 281 रन दूर है। ऐसा रहा चौथे दिन के खेल का हाल।

Image

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

Photo : AP

लंदन: ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में 362 रन पर ढेर करने के बाद जीत के लिए 463 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बना लिए हैं। जीत के लिए उसे 281 रन और बनाने हैं। कार्यवाह कप्तान जो रूट 75 रन बनाकर नाबाद हैं उनका साथ जॉर्डन कॉक्स दे रहे है वो अपना खाता नहीं खोल सके हैं।

दूसरी पारी में 362 रन पर ढेर हुई न्यूजीलैंड

दूसरे टेस्ट के चौथे दिन की शुरुआत न्यूजीलैंड ने 3 विकेट पर 252 रन के साथ की। दिन की शुरुआत में शतकवीर हेनरी निकोल्स 121 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। आर्चर ने उन्हें कैच करा दिया। इसके बाद डेरिल मिचेल ने इसके बाद अपना अर्धशतक 68 गेंद में पूरा किया लेकिन दूसरे छोर पर उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। लंच तक न्यूजीलैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 345 रन बना लिए थे। लेकिन लंच के बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए 6.1 ओवर में उसके आखिरी चार विकेट झटके। न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में 87.1 ओवर में 362 रन बनाकर ढेर हो गई। मिचेल ने 68 और नाथन स्मिथ ने 38 रन का पारी खेली। इंग्लैंड को जीत के लिए 463 रन का लक्ष्य मिला। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में 3-3 विकेट जोफ्रा आर्चर और मैथ्यू फिशर ने लिए। 2 विकेट जोश टंग की झोली में आए। वहीं एक-एक विकेट सोनी बाकर और जैकब बैथेल को मिला।

जीत से 281 रन दूर इंग्लैंड, रूट के कंधों पर दारोमदार

जीत के लिए 463 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड का शुरुआत खराब रही। 13 रन पर काईल जैमीसन ने एमिली गे और जैकब बैथेल को एक ही ओवर में चलता कर दिया। इसके बाद बेन डकेट को ओ'रूर्के ने कैच करा दिया। वो 9 रन बना सके। 40 रन पर इंग्लैंड ने 3 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में कप्तान जो रूट और हैरी ब्रूक ने मोर्चा संभाला और टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। दोनों स्कोर को 137 रन तक ले गए। ब्रूक ने 33 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और 58 रन बनाकर मैट हेनरी की गेंद पर कैच दे बैठे। इसके बाद जो रूट ने अपना अर्धशतक 81 गेंद में पूरा किया और जैम्स रयू के साथ स्कोर को 180 रन तक ले गए। दिन का खेल खत्म होने से पहले रयू को जैमीसन ने एलबीडब्लू कर दिया। वो 15(39) रन बना सके। इसके बाद दिन के खेल का अंत इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 182 रन के साथ किया। रूट 75 रन बनाकर और जॉर्डन कॉक्स 0 रन बनाकर नाबाद हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article