क्रिकेट

ENG vs AUS 1st T20: एक ओवर में भयानक कहर, ट्रेविस हेड ने सैम कुरेन की 6 गेंदों पर गजब धुनाई की

ENG vs AUS 1st T20, Travis Head vs Sam Curran: ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में पटखनी दी। टीम ने इंग्लैंड को 28 रन से हराया। इसी जीत के साथ इंग्लिश टीम ने 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड ने तूफानी पारी खेली।

Image

बल्लेबाजी करते हुए ट्रेविस हेड। (फोटो- FanCode Video Screengrab)

ENG vs AUS 1st T20, Travis Head vs Sam Curran: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 28 रन से शिकस्त दी और सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की। साउथम्प्टन के द रोज बाउल ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम 19.3 ओवर में 179 रन पर ऑलआउट हो गई। उन्होंने इंग्लैंड को 180 रन का विशाल लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम 19.2 ओवर में 151 रन पर सिमट गई। सीरीज का दूसरा मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा।

पांचवां ओवर इंग्लैंड को पड़ा भारी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड ने अच्छी शुरुआत की। लेकिन पांचवां ओवर टीम के लिए भारी पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवां ओवर सैम कुरेन करने आए और सामने बल्लेबाजी के लिए ट्रेविस हेड थे। ट्रेविस हेड ने सैम कुरेन की पहली गेंद पर चौका जड़ा। उनकी दूसरी गेंद पर भी हेड ने चौका दोहराया। इसके बाद हेड ने लगातार तीन गेंद यानी तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर लंबा-लंबा छक्का जड़कर सैम कुरेन का लाइन लैंथ बिगाड़ दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर हेड ने चौका जड़कर ओवर को महंगा साबित कर दिया। सैम कुरेन के ओवर में ट्रेविस हेड ने कुल 30 रन बनाए। यही ओवर टीम के लिए हार का कारण बना, क्योंकि टीम सिर्फ 28 रन से हारी।

19 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक

ट्रेविस हेड को विस्फोटक पारी के लिए जाना जाता है। जब तक वे विकेट पर रहते हैं तब तक वे मैदान के चारो ओर चौके-छक्कों की झड़ी लगा देते हैं। ट्रेविस हेड ने सिर्फ 19 गेंदें पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 23 गेंदों का सामना किया और 256.52 की स्ट्राइक रेट से 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 59 रन बनाए।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article