क्रिकेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, जैकब बैथल फिट

England Squad: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम की घोषणा कर दी गई। टीम की कमान बेन स्टोक्स के पास है और इस टीम में जो रूट, हैरी ब्रूक और बेन डकेट जैसे प्रमुख खिलाड़ी भी शामिल हैं।

Image

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (साभार-X)

England Squad: इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए 12 सदस्यीय इंग्लैंड टीम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला गुरुवार से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इस स्क्वॉड में दो खिलाड़ियोंको पहली बार जगह मिली है। डरहम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज एमिलियो गे और हैम्पशायर के तेज गेंदबाज सन्नी बेकर को पहली बार जगह मिली है, जबकि ससेक्स के सीमर ओली रॉबिन्सन की फरवरी 2024 के बाद वापसी हुई है। टीम की कमान बेन स्टोक्स के पास है और इस टीम में जो रूट, हैरी ब्रूक और बेन डकेट जैसे प्रमुख खिलाड़ी भी शामिल हैं।

जैकब बेथल भी हुए फिट

इंग्लैंड के तीसरे नंबर के बल्लेबाज जैकब बेथेल भी पहला टेस्ट खेलने के लिए फिट हो गए हैं। उन्हें बाएं हाथ की उंगली में चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को छोड़कर स्वदेश लौटना पड़ा था। बेथेल को प्लेऑफ से पहले आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा ताकि न्यूजीलैंड सीरीज से पहले इंग्लैंड की मेडिकल टीम उनकी जांच और निगरानी कर सके। इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने मंगलवार को कहा कि बेथेल की उंगली ठीक है।

न्यूजीलैंड की बात करें तो 4 जून से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए मिचेल सैंटनर की वापसी हुई है। उन्हें आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते कंधे में चोट लगी थी। हालांकि, 34 वर्षीय सैंटनर को पहले लॉर्ड्स में होने वाले पहले टेस्ट के साथ-साथ आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट टीम से बाहर रखा गया था। लेकिन अब उनकी वापसी हो गई है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, सन्नी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, एमिलियो गे, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर) और जोश टोंग।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!