क्रिकेट

6,6,6,6,6,6: नेपाली खिलाड़ी ने T20I में रचा इतिहास, बने दो बार छह गेंद में छह छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 13, 2024, 07:30 PM IST

Six Sixes in an over in T20I: नेपाल के खिलाड़ी दीपेंद्र सिंह ऐरी अंतरराष्ट्रीय टी20 में लगातार छह गेंद में छह छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। दूसरी बार में उन्होंने युवराज सिंह और किरोन पोलार्ड के स्पेशल क्लब में एंट्री भी कर ली है।

Image

दीपेंद्र सिंह ऐरी(साभार Nepal Cricket)

काठमांडु: नेपाल क्रिकेट टीम के बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह ऐरी ने कतर के खिलाफ टी20आई मुकाबले में इतिहास रच दिया। ऐरी अंतरराष्ट्रीय टी20 में एक ओवर में छह छक्के जड़ने वाले दुनिया की तीसरे प्लेयर बन गए हैं। इसके साथ ही उनकी युवराज सिंह और किरोन पोलार्ड के स्पेशल क्लब में एंट्री हो गई है। ऐरी ने छह गेंद में छह छक्के जड़ने का कारनामा दूसरी बार किया है। एशियन गेम्स 2024 में मंगोलिया के खिलाफ मुकाबले में 10 गेंद में 52 रन की आतिशी पारी खेली थी। इस मैच में उन्होंने लगातार छह छक्के जड़े थे। लेकिन ऐसा वो एक ओवर में नहीं कर पाए थे। एक ओवर में उन्होंने पांच छक्के जड़े इसके बाद अगले ओवर में उन्हें जब मौका मिला तो फिर से छक्का जड़ दिया। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय टी20 में दो बार लगातार छह छक्के जड़ने वाले ऐरी दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

ये भी पढ़ें: RR vs PBKS Live Score Today Match

कामरान खान के ओवर में जड़े छह छक्के

दीपेंद्र सिंह ऐरी ने कतर के खिलाफ मुकाबले के 20वें ओवर में गेंदबाज कामरान खान को निशाने पर लिया और एक-एक करके 6 छक्के जड़ दिए। ऐरी 21 गेंद में नाबाद 64 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 19 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। ऐरी ने अपनी पारी में 3 चौके और 7 छक्के जड़े। ऐरी की इस आतिशी पारी की बदौलत नेपाल ने कतर के सामने 7 विकेट पर 210 रन का स्कोर खड़ा किया।

युवराज और पोलार्ड के क्लब में हुई एंट्री

ऐरी से पहले युवराज सिंह और वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड अंतरराष्ट्रीय टी20 में एक ओवर में छह छक्के जड़ने का कारनामा कर चुके हैं। युवराज सिंह ने साल 2007 में इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में छह छक्के जड़े थे। युवराज ये कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। इसके बाद वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान किरोन पोलार्ड ने साल 2021 में श्रीलंका के स्पिनर अकीला धनंजय की गेंद पर लगातार छह छक्के जड़ने का कारनामा कर दिखाया था।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article