क्रिकेट

IPL 2024: ऋषभ पंत ने तोड़ा यूसुफ पठान का रिकॉर्ड, बने आईपीएल में सबसे तेज 3 हजार रन बनाने वाले भारतीय

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 13, 2024, 06:30 AM IST

Rishabh Pant, Fastest Player to reach 3000 IPL runs: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शुक्रवार को इकाना स्टेडियम में ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास में सबसे कम गेंद में तीन हजार रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए।

Image

ऋषभ पंत(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऋषभ पंत ने आईपीएल में पूरे किए 3 हजार रन
  • सबसे कम गेंद खेलकर पंत ने हासिल की ये उपलब्धि
  • तोड़ा यूसुफ पठान का रिकॉर्ड

Rishabh Pant: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला आईपीएल 2024 में चोट से उबरने के बाद चल निकला है। शुक्रवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पंत ने मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 41(24) रन की आतिशी पारी खेली। इस पारी के दौरान पंत ने 4 चौके और 2 छक्के जड़े। एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में पंत रवि बिश्नोई की गेंद पर गच्चा खाकर स्टंपिंग हो गए।

तोड़ा यूसुफ पठान का रिकॉर्ड

लखनऊ के खिलाफ अर्धशतक से चूकने के बावजूद पंत ने अपनी पारी में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पंत आईपीएल इतिहास में सबसे कम गेंद में 3 हजार रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में पंत ने यूसुफ पठान को पीछे छोड़ा। पंत ने 3 हजार रन बनाने के लिए 2028 गेंद का सामना किया। वहीं पठान को इसके लिए 2082 और सूर्यकुमार यादव को 2130 गेंद खेलनी पड़ी थीं।

सुरेश रैना की बराबरी पर पहुंचे पंत

पारियों के लिहाज से देखें तो पंत आईपीएल में तीसरे सबसे तेज गति से 3 हजार रन बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं। आईपीएल में सबसे कम पारियों में 3 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम दर्ज है। उन्होंने ये कारनामा 80 पारियों में किया था। उनके बाद दूसरे पायदान पर शुभमन गिल हैं जिन्होंने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 94 पारियों में 3 हजार रन पूरे किए थे। गिल को 3 हजार रन पूरे करने के लिए 103 पारियां खेलनी पड़ीं। उनसे साथ साझा रूप से तीसरे पायदान पर काबिज रैना ने भी 103 पारियों में 3 हजार रन पूरे किए थे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article