PBKS vs RR Highlights: पंजाब के गढ़ में राजस्थान की टीम लौटी जीत की पटलरी पर, टॉप पर बरकरार है रॉयल्स
PBKS vs RR Highlights: पंजाब के गढ़ में राजस्थान की टीम लौटी जीत की पटलरी पर, टॉप पर बरकरार है रॉयल्स
पंजाब के नए होम ग्राउंड मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलने उतरी पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। टीम ने राजस्थान को 148 रन का आसान लक्ष्य दिया।
पंजाब किंग्स की होम ग्राउंड पर शुरुआत अच्छी नहीं रही। 50 रन के अंदर टीम के तीन खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। चोटिल होने के कारण शिखर धवन की जगह सैम कुरेन ने कप्तानी की। लेकिन वे बड़ी पारी नहीं खेल पाए। आशुतोष शर्मा ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 16 गेंदों पर 1 चौके और 3 छक्के की मदद से 31 रन बनाए। वहीं, जितेश शर्मा ने 29 रन और लियाम लिविंगस्टोन ने 21 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स के आवेश खान और केशव महाराज ने दो-दो विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने एक गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम को पहला झटका 9वें ओवर में तनुश कोटियान के रूप में लगा था। यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके निकले। संजू सैमसन कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 18 रन पर आउट हो गए। रियान पराग भी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 18 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का की मदद से 23 रन बनाए। पंजाब किंग्स के कागिसो रबाडा और सैम कुरेन ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाए।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11
अथर्व तायडे, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, सैम कुरेन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11
संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, रोवमैन पॉवेल, शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, तनुश कोटियन, ट्रेंट बोल्ट, केशव महाराज, अवेश खान, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल।
